‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने विज्ञान, ऊर्जा और युवाओं की उपलब्धियों पर किया जोर

New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों, विज्ञान, तकनीक और युवाओं की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और इसमें वैज्ञानिकों व युवाओं की बड़ी भूमिका है। पीएम ने कहा कि भारत के वैज्ञानिक देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के सफल होने को उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है, जो देश के लिए गर्व की बात है।

विंड एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग

पीएम मोदी ने बताया कि भारत की विंड एनर्जी क्षमता 56 गीगावॉट से ज्यादा हो चुकी है और इस क्षेत्र में देश दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इसे भारत के विकास की नई दिशा बताया। उन्होंने कहा कि मई महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा जैसे पावन पर्व से हो रही है। भगवान बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और शांति का रास्ता दिखाते हैं।

बीटिंग रिट्रीट और भारतीय संगीत की सराहना

पीएम ने बीटिंग रिट्रीट समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भारतीय संगीत की बढ़ती भागीदारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सेना के बैंड की प्रस्तुति को उन्होंने सराहा। पीएम मोदी ने बताया कि नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया ने 200 मिलियन से अधिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया है। इससे लोग देश के इतिहास को आसानी से जान सकेंगे।

छात्राओं की सफलता पर जताया गर्व

पीएम ने यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Hot this week

झारखंड के कई जिलों में पारा 40 पार, जल्द राहत की उम्मीद

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही गर्मी...

बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र में वेतरकेरा...

Topics

झारखंड के कई जिलों में पारा 40 पार, जल्द राहत की उम्मीद

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही गर्मी...

बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र में वेतरकेरा...

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img