झारखंड के कई जिलों में पारा 40 पार, जल्द राहत की उम्मीद

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। वहीं मेदिनीनगर में सबसे अधिक 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में भीषण गर्मी

सरायकेला, चाईबासा, कोडरमा, गोड्डा, जमशेदपुर और बोकारो में भी तेज गर्मी का असर देखा गया। जमशेदपुर में 40.3 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और कोडरमा में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चतरा और गढ़वा में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। रात में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।

मौसम बदलने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने सिस्टम के कारण झारखंड में नमी बढ़ रही है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

बारिश और तेज हवा का अलर्ट

बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 26 से 28 अप्रैल के बीच रांची, खूंटी, बोकारो और हजारीबाग में ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि 29 अप्रैल तक रांची और आसपास के इलाकों में तापमान घटकर करीब 37 डिग्री तक आ सकता है।

Hot this week

Topics

बारातियों से भरा वाहन पलटा, दो की मौत, एक गंभीर

Gumla : गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र में वेतरकेरा...

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img