Patna : बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar अब सक्रिय राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। निशांत कुमार 3 मई से ‘बिहार यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं, जिसे राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। यह यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू होगी। Janata Dal (United) (जेडीयू) के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान निशांत कुमार आम लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसे जेडीयू के भविष्य और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निशांत कुमार के इस कदम से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। कई जगहों पर उनके स्वागत के लिए खास तैयारी की जा रही है। वाल्मीकि नगर में भी एक बड़े कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।
पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस यात्रा से युवाओं को जोड़ने और विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह यात्रा बिहार की राजनीति में नए समीकरण भी बना सकती है।

