Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आज यानी 27 अप्रैल से 3 मई तक रेल लाइन की मरम्मत के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में 6 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि 4 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा।
रूट बदलकर चलेगी यह ट्रेन
28, 29 अप्रैल और 2 मई को टाटानगर से चलने वाली 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया पहुंचेगी। वहीं 1 मई को 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 28 अप्रैल, 1 और 3 मई : 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू
- 28 अप्रैल, 1 और 3 मई : 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू
- 3 मई : 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
- 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू : 28 अप्रैल को यह ट्रेन आद्रा तक ही चलेगी।
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू : 1 मई को यह ट्रेन आद्रा तक ही सीमित रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Also Read : कोल्हापुर में 521 चावल के व्यंजन बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

