घर में घुसे 6.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के ऐठापाड़ा गांव में एक घर में घुसे जहरीले कोबरा सांप का वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। करीब 6.5 फीट लंबे इस सांप को बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

घर में सांप दिखते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, ऐठापाड़ा गांव के एक घर में अचानक कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही घर के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना मिलने पर वनकर्मी अशराफुल मौके पर पहुंचे और काफी मेहनत के बाद सांप को पकड़ लिया। बताया गया कि यह स्पेक्टेकल्ड कोबरा था, जो काफी जहरीला होता है। वनकर्मी ने बताया कि सांप ने कुछ दिन पहले ही केंचुली छोड़ी थी और संभवतः सुरक्षित जगह की तलाश में घर में आ गया था।

ग्रामीणों को दी गई सलाह

रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि वे वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचाएं और उनसे दूरी बनाए रखें। साथ ही सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई।

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

Topics

गिरिडीह में शादी समारोह में विवाद, मारपीट में चार लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img