गिरिडीह में शादी समारोह में विवाद, मारपीट में चार लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक विवाद हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गप्पई गांव से बारात बेरहबाद गांव पहुंची थी। बारात के स्वागत के बाद वरमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान लड़की पक्ष ने कहा कि मंच पर दूल्हे के साथ केवल पांच लोग ही आएंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कमल दास (35), कारु दास (24), दलेश्वर दास (21) और सनोज कुमार दास (29) के रूप में हुई है। सभी घायल गप्पई गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img