जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के ईंटोचांच गांव में जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर एक पक्ष लंबे समय से मकान बनाकर रह रहा है। बुधवार को दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

देखते ही देखते दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। इस झड़प में महिलाओं समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से मकसूद अंसारी, फातिमा खातून, हलीमा खातून, रजीना खातून और कोरिसा खातून घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से कुर्बान मियां, कलाम अंसारी, अब्बास मियां, दुखना मियां, फातिमा खातून, आयशा खातून, गुलशन खातून और समीर अंसारी को चोटें आई हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही घोरथम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img