चाईबासा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chaibasa : चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। यह अभियान कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें जिला पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बल भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन और 182 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में खाली कारतूस और एक एके-47 का खाली खोखा भी मिला है। सुरक्षाबलों ने मौके से करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर भी बरामद किए हैं, जो किसी बड़ी वारदात की तैयारी का संकेत दे सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : देशभर में मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट, घबराने की जरूरत नहीं

Hot this week

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img