पलामू में NEET UG 2026 के लिए सख्त इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 लागू

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में कल यानी रविवार को NEET UG 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त Sulochana Meena ने धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा या छुरा लेकर नहीं चल सकेगा। साथ ही 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना अनुमति लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, 100 मीटर के दायरे में आने वाली सभी फोटोस्टेट दुकानों को परीक्षा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

Also Read : प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की सख्ती, शैफी उर्फ मेजर फिर रिमांड पर

Hot this week

दिल्ली में जज की संदिग्ध मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव

New Delhi: दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक चौंकाने...

प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की सख्ती, शैफी उर्फ मेजर फिर रिमांड पर

Dhanbad : धनबाद में फरार अपराधी प्रिंस खान के...

Topics

दिल्ली में जज की संदिग्ध मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव

New Delhi: दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक चौंकाने...

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img