कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG (District Reserve Guard) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों (Naxalites) द्वारा लगाए गए आईईडी को खोजकर निष्क्रिय करने के अभियान पर निकली थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कोरोसकोड़ा इलाके में सर्चिंग और डी-माइनिंग के दौरान यह हादसा हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल जवान का इलाज जारी है।

शहीद होने वाले जवानों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं। घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने कई IED बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। लेकिन इस तरह के ऑपरेशन में खतरा हमेशा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि माओवादी अक्सर जंगलों में पहले से ID लगाकर रखते हैं, जो सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनते हैं। इस तरह के विस्फोटों में पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं, साथ ही आम नागरिक भी इसका शिकार होते रहे हैं। फिलहाल इलाके में Search Operation जारी है और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Topics

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img