BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक ईशांक सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित Palk Strait की लगभग 29 किलोमीटर लंबी दूरी को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर लिया।

इतनी कम उम्र में यह कारनामा कर ईशांक ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता पर पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उनके रांची स्थित घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।

Aditya Sahu ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौती को पार करना बड़ी बात है। यह ईशांक की मेहनत और मजबूत इरादों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

वहीं कर्मवीर सिंह ने बताया कि ईशांक ने श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के Dhanushkodi तक तैरकर यह सफर पूरा किया है। उन्होंने इसे झारखंड के लिए गर्व का पल बताया और कहा कि यह राज्य की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने वाला क्षण है।

Hot this week

Topics

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img