Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में कल यानी रविवार को NEET UG 2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त Sulochana Meena ने धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा या छुरा लेकर नहीं चल सकेगा। साथ ही 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना अनुमति लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, 100 मीटर के दायरे में आने वाली सभी फोटोस्टेट दुकानों को परीक्षा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
Also Read : प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की सख्ती, शैफी उर्फ मेजर फिर रिमांड पर
