पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए चुनाव आयोग की विशेष तैयारी

West Bengal counting 2026 : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा और निगरानी के खास इंतजाम किए हैं। आयोग ने काउंटिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए 165 अतिरिक्त Counting Observer और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।

आयोग के अनुसार, In Observer की नियुक्ति का उद्देश्य मतगणना को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है। ये सभी अधिकारी आयोग के अधीन रहकर काम करेंगे।

बताया गया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक काउंटिंग हॉल हैं, वहां अतिरिक्त Counting Observer लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ऑब्जर्वर मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। हालांकि, उन्हें काउंटिंग हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए केवल QR code वाले फोटो पहचान पत्र ही मान्य होंगे, जो आरओ द्वारा ECINet के जरिए जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, काउंटिंग हॉल के अंदर Mobile Phone ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। सिर्फ काउंटिंग ऑब्जर्वर और निर्वाचन अधिकारी ही मोबाइल फोन ले जा सकेंगे।

मतगणना प्रक्रिया के दौरान हर राउंड के नतीजे निर्धारित फॉर्म में तैयार किए जाएंगे और Counting Agents के साथ साझा किए जाएंगे। साथ ही माइक्रो-ऑब्जर्वर भी हर टेबल पर नतीजों का मिलान करेंगे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

Hot this week

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...

Topics

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img