सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, एक आरोपी जांच में बेगुनाह, कोर्ट में SIT की जानकारी

Sidhu Moosewala Murder Case : पंजाब के चर्चित गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ आया है। पुलिस की Special Investigation टीम (SIT) ने मानसा की अदालत को बताया है कि साजिश में नामजद एक आरोपी जांच के दौरान बेगुनाह पाया गया है।

मूसेवाला के पिता के वकील सतिंदर पाल मित्तल के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जीवनजोत जुगनू को पिछले साल सितंबर में ही क्लीन चिट दे दी गई थी। उसके खिलाफ किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि जीवनजोत के सोशल मीडिया अकाउंट्स, खासकर Facebook Profile की साइबर जांच की गई, लेकिन उसमें कोई आपराधिक गतिविधि साबित नहीं हुई।

हालांकि, इस मामले में अन्य आरोपियों—नवजोत सिंह, कंवरपाल सिंह ग्रेवाल और अवतार सिंह—की भूमिका की जांच अभी जारी है। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज है।

पिछली सुनवाई में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चारों आरोपियों की स्थिति Report मांगी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल केस में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया समेत कुल 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, जीवनजोत को अप्रैल 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार (Arrest) किया गया था, जब वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। उसका नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर इस साजिश में जोड़ा गया था।

मूसेवाला के परिवार के मुताबिक, हत्या (Murder) वाले दिन एक पोस्ट में “आज शाम मानसा में बड़ा तूफान आने वाला है” लिखा गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। हालांकि, जांच में जीवनजोत की इसमें कोई भूमिका साबित नहीं हो पाई।

Hot this week

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...

Topics

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img