Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य राकेश सिन्हा ने घोषणा की है कि 4 मई को Pahari Shiv Temple की नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेगी।
Rakesh Sinha ने वर्तमान विकास समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समिति ने बिना किसी निविदा या सार्वजनिक सूचना के मंदिर का करोड़ों रुपये का स्क्रैप बेच दिया। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए खर्च और संपत्तियों की बिक्री का पूरा विवरण अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ी धरोहर है, इसलिए हर काम में पारदर्शिता जरूरी है।
High Court के निर्देश पर बनी नई समिति का नेतृत्व डॉ. एसएन पाठक करेंगे। समिति में राकेश कुमार सिंह सहित तीन उपाध्यक्ष, राकेश सिन्हा को सचिव और विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
समन्वय के लिए रांची के DC, SSP और स्थानीय सांसद-विधायक को विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया है।
नई समिति ने वर्तमान प्रबंधन से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यभार सौंपने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 4 मई को पदभार ग्रहण करने में कोई बाधा आती है, तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
