धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB ने 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Dhanbad Ring Road compensation Scam : झारखंड के धनबाद में बहुचर्चित Ring Road construction से जुड़े मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकान्त पाठक और कानूनगो मिथिलेश कुमार समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

यह घोटाला वर्ष 2016 (कांड संख्या 32/16) से जुड़ा है। धनबाद रिंग रोड निर्माण (Dhanbad Ring Road Construction) के लिए मौजा-धनबाद, मनईटांड़ और दुहाटांड़ क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण किया गया था। जांच में पता चला कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिचौलियों और फर्जी दस्तावेज धारकों के साथ मिलीभगत की। आरोप है कि बिना उचित सत्यापन के सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये फर्जी लाभार्थियों को दिए गए, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

चार्जशीट में कई तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम हैं, जिनमें विशाल कुमार (अंचलाधिकारी), अनुपमा कुमारी (लिपिक), शंकर प्रसाद दुबे, रवींद्र कुमार और उमेश महतो शामिल हैं।

इसके अलावा पैक्स से जुड़े रामकृपाल गोस्वामी और काली प्रसाद सिंह के साथ ही कई बिचौलियों और फर्जी डीड धारकों जैसे सुमेश्वर शर्मा, आलोक बरियार उर्फ जैकी लाला, सुशील प्रसाद, कुमारी रत्नाकर, दिलीप गोप, बप्पी राय चौधरी, अशोक कुमार महथा और अनिल कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

Hot this week

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img