खराब कोलेस्ट्रॉल बना ‘साइलेंट खतरा’, इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Bad Cholesterol : आज की तेज रफ्तार जिंदगी और बदलते खान-पान ने सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को बढ़ा दिया है। इनमें खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) एक बड़ी चिंता के रूप में सामने आ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, जंक फूड, तली-भुनी चीजें, शारीरिक गतिविधि की कमी और बढ़ता तनाव इसके मुख्य कारण हैं।

खास बात यह है कि खराब Cholesterol शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण आसानी से समझ में नहीं आते। यही वजह है कि इसे ‘Silent खतरा’ कहा जाता है। समय रहते ध्यान न देने पर यह हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

लगातार थकान : बिना ज्यादा काम किए भी अगर कमजोरी और थकान महसूस हो, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है।

सीने में दर्द या दबाव : छाती में जकड़न या हल्का दर्द दिल पर पड़ रहे असर की ओर इशारा करता है।

सांस फूलना : थोड़ी दूरी चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना भी एक चेतावनी संकेत है।

हाथ-पैरों में झुनझुनी : सुन्नपन या झुनझुनी ब्लड फ्लो में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है।

त्वचा पर बदलाव : आंखों के आसपास या कोहनी पर पीले धब्बे दिखना शरीर में चर्बी जमा होने का संकेत हो सकता है।

बचाव के आसान उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि Lifestyle में सुधार कर इस समस्या से बचा जा सकता है। तली-भुनी और Processed चीजों से दूरी बनाएं और आहार में फल व हरी सब्जियां शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या पैदल चलना फायदेमंद है।

इसके अलावा, वजन नियंत्रित रखना, धूम्रपान और शराब से दूर रहना भी जरूरी है। समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवाकर कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Hot this week

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला समेत कई पर FIR दर्ज

Sahibganj : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...

Topics

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img