जंग के बीच भारत को बड़ी कामयाबी: भारतीय कंपनी को मिला तेल-गैस का नया भंडार

Oil India Limited: भारत सरकार की महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को विदेश में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को लीबिया में तेल और गैस का नया भंडार मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। यह खोज ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक हालात की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है।

तेल की कीमतों में लगातार तेजी

जंग जैसे हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है और सोमवार को भी इसमें बढ़त देखी गई। तेल की कीमतों में यह उछाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट की आशंका की वजह से आया। हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति जताई है, जिससे दोनों देशों के बीच फिर बातचीत की उम्मीद बढ़ी है।

ऑयल इंडिया की 25 फीसदी हिस्सेदारी

ऑयल इंडिया ने बताया कि लीबिया के एरिया 95/96 ब्लॉक में तेल और गैस का नया भंडार मिला है। यह खोज कंपनी के विदेशी एक्सप्लोरेशन पोर्टफोलियो के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कंपनी की इस प्रोजेक्ट में 25 फीसदी हिस्सेदारी है। यह एक भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा है, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) भी शामिल है।

छठे कुएं में मिली नई खोज

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह ब्लॉक लीबिया के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में घडामेस बेसिन क्षेत्र में स्थित है, जिसे काफी संभावनाशील माना जाता है। इस पूरे ब्लॉक का क्षेत्रफल करीब 6,630 वर्ग किलोमीटर है। यहां कुल 8 एक्सप्लोरेटरी कुएं खोदने की योजना है। अब तक 5 कुओं की ड्रिलिंग पूरी हो चुकी थी, जिनमें 2012 से 2014 के बीच 4 कुओं में तेल और गैस की खोज हुई थी। अब छठे कुएं A1-96/02 की ड्रिलिंग में फिर से गैस और ऑयल की नई खोज हुई है।

अब आगे क्या होगा?

कंपनी के मुताबिक, लीबिया की नेशनल ऑयल कॉरपोरेशन (NOC) ने इस कुएं को ब्लॉक की पांचवीं आधिकारिक खोज के रूप में मान्यता दे दी है। इससे साफ है कि इस इलाके में हाइड्रोकार्बन की मजबूत संभावनाएं मौजूद हैं। अब इस खोज का विस्तार से आकलन किया जाएगा, ताकि इसकी वास्तविक क्षमता का पता लगाया जा सके। इसके बाद इसे डेवलपमेंट स्टेज में आगे बढ़ाया जाएगा।

क्यों खास है यह खोज?

इस खोज से ऑयल इंडिया की विदेशी संपत्तियों की वैल्यू बढ़ सकती है। भविष्य में उत्पादन शुरू होने पर कंपनी की कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है।

Hot this week

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, दो गंभीर घायल

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार...

घर में घुसे 6.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के ऐठापाड़ा...

Topics

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, दो गंभीर घायल

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार...

घर में घुसे 6.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के ऐठापाड़ा...

झारखंड हाई कोर्ट ने TPC सदस्य की जमानत याचिका खारिज की

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img