6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस, लाखों कार्यकर्ता अपने घरों में फहराएंगे झंडा

BJP Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने 47वें स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाएगी। इस अवसर पर 6 अप्रैल को पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम (Foundation Day Program) के संयोजक सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश और जिला मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास, विकास और पिछले करीब 12 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि BJP शासित राज्यों में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Yogendra Pratap Singh ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।

Hot this week

Topics

गिरिडीह में बस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih Road Accident: बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img