रामगढ़ के इस्पात प्लांट में ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर

Ramgarh : जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में सोमवार सुबह करीब 4 बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूर झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए कामकाज भी ठप हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और आग की चपेट में आकर कई लोग जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए और प्लांट के अंदर धुआं व आग फैल गई।

जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे में जख्मी मजदूरों को तुरंत रांची रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, 9 में से 7 मजदूर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मजदूरों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन होता, तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था।

इस्पात

जांच में जुटा प्रशासन

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

कार्रवाई की मांग

घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने जख्मियों के बेहतर इलाज और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img