कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने की मुहिम तेज की, 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर बड़ा आयोजन

Congress intensifies Dalit Mobilization Drive : कांग्रेस ने प्रदेश में दलित समुदाय को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री Jagjivan Ram की जयंती मनाने के बाद अब 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय स्थित Indira Gandhi प्रतिष्ठान में विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की रणनीति है कि दलित वोटबैंक को पार्टी के पाले में किया जाए। इसके लिए पार्टी लगातार दलितों के बीच संवाद और कार्यक्रम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अन्य अनुषांगिक संगठन और विभाग दलित वर्ग को जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी रणनीति के तहत 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जाति जनगणना पर संवाद भी शामिल है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले वरिष्ठ नेताओं में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तेलंगाना सरकार में मंत्री पूनम प्रभाकर, महासचिव के राजू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल होंगे।

Hot this week

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img