Indian Railways : गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। दानकुनी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03009 दानकुनी–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल हर शनिवार को 9 मई से 27 जून तक (23 मई को छोड़कर) कुल 7 ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन दानकुनी से रात 00:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार टर्मिनल–दानकुनी स्पेशल हर रविवार को 10 मई से 28 जून तक (24 मई को छोड़कर) कुल 7 ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह शामिल हैं।
रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (AC) श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

