शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, तेल कीमतों में नरमी का असर

New Delhi : पांच राज्यों में मतगणना के बीच सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। घरेलू बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दिखा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 657.80 अंक चढ़कर 77,571.30 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 213.35 अंक की बढ़त के साथ 24,215.10 पर कारोबार करता दिखा।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से मारुति के शेयर में करीब 4% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी फायदे में रहे। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और कुछ अन्य शेयरों में गिरावट देखी गई।

तेल की कीमतों और ग्लोबल संकेतों का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

एफआईआई-डीआईआई का रुख

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने हाल के सत्र में 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,487.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी बीच रुपये में गिरावट देखी गई। रुपया 11 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img