रांची में दिनदहाड़े गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर घायल, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ओटीसी मैदान के पास हनुमान मंदिर के समीप हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने भार्गव सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिटी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जमीन विवाद में वारदात की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल भार्गव सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं और यह हमला जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि हमलावर पैदल आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल ने हमलावर की पहचान कांके के गांधीनगर निवासी विजय टेटे के रूप में की है, जिसके साथ उसका पहले से विवाद चल रहा था।

केंद्रीय मंत्री ने जताई चिंता

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Hot this week

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...

Topics

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img