News Wrap : चुनाव आयोग की निगरानी में आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जो 16 जिलों में फैली हैं। बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। मतों की गिनती 4 मई को होगी।
तमिलनाडु में नेताओं और सेलिब्रिटीज ने डाला वोट
सीएम एम.के. स्टालिन ने परिवार के साथ चेन्नई में वोट डाला। उनके साथ डिप्टी सीएम उदयिनिधि स्टालिन भी मौजूद रहे। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता कमल हासन और शिवकुमार ने भी मतदान किया। शिवकुमार ने कहा कि जो भी सरकार बने, उसे TASMAC को खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं अंबुमणि रामदास ने वोट डालने के बाद कहा कि आज तमिलनाडु बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Along with his family, including Deputy CM Udhayanidhi Stalin, Tamil Nadu CM and DMK candidate from Kolathur, MK Stalin, arrives at a polling station in Chennai to cast his vote. pic.twitter.com/FZh9tUu5V7
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Superstar Rajinikanth casts his vote at Stella Maris School, in Chennai. pic.twitter.com/ILfnpfdMRb
— ANI (@ANI) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान, कुछ जगह झड़प
पश्चिम बंगाल में मतदान ज्यादातर शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हालांकि मुर्शिदाबाद के डोमकल में CPI(M) और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई, जिसमें चार लोग घायल हुए।
EVM खराबी से कुछ जगह देरी
इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में देरी हुई, जिससे वोटरों की लंबी कतारें लग गईं। कूच बिहार दक्षिण सीट पर अभिजीत डे भौमिक की केंद्रीय बलों से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि EVM मशीन ऊंचाई पर रखी गई थी, जिससे बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी हो रही थी। बाद में मामला सुलझा लिया गया।
BJP उम्मीदवार का TMC पर हमला
अग्निमित्रा पॉल ने वोट डालने के बाद कहा कि बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं और वे TMC को हटाने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर दोनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

