पेयजल योजना घोटाला : ED ने दाखिल की पहली चार्जशीट, तीन आरोपी नामजद

Drinking Water Scheme Scam: पेयजल आपूर्ति योजनाओं में हुए कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा करते हुए PMLA कोर्ट में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की।

ED की जांच में संतोष कुमार, ललिता सिन्हा और संतोष कुमार की Company Rock Drill Construction Pvt Ltd को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने इन सभी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप पत्र दायर किया है।

इस मामले में रांची स्थित PMLA कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला स्वच्छता विभाग में हुई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि संतोष कुमार ने विभाग में क्लर्क के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सरकारी पैसे को निजी लाभ के लिए अपनी कंपनी में ट्रांसफर कर दिया।

ED का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img