रामगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सदस्य जख्मी

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा सनी सिंह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार, सनी सिंह को पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पहले से ही SIT का गठन किया गया था। टीम लगातार इलाके में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गैंग का सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुमुहाना मंदिर के पास घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पतरातू थानेदार की गाड़ी पर लगी, हालांकि वे सुरक्षित बच गए।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सनी सिंह के पैर में गोली लग गई। जख्मी होने के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रैलीगढ़ा निवासी सनी सिंह के रूप में बताई।

हथियार बरामद, जांच जारी

मौके से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img