दारोगा के वेतन के नाम पर 4.29 करोड़ की फर्जी निकासी, लेखापाल गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले में ट्रेजरी से दारोगा के वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि 25 महीनों में 63 बार निकासी कर कुल राशि 3.15 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये तक पहुंच गई। मामले की पुष्टि करते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और इससे पहले की निकासी की भी जांच होगी।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

शुरुआत में 3.15 करोड़ रुपये की निकासी का मामला सामने आया था। जांच के दौरान लेखापाल कौशल कुमार पांडेय से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने पहले इस तरह की किसी भी निकासी से इनकार कर दिया। इसके बाद e-Kuber DDO Level Bill Management System पोर्टल की जांच की गई, जिसमें फर्जी निकासी का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच 25 महीनों में 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए।

पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए पैसे

कड़ी पूछताछ के बाद लेखापाल कौशल कुमार पांडेय ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त हवलदार उपेन्द्र सिंह के नाम से पोर्टल में जन्मतिथि और बैंक डिटेल बदलकर पैसे निकाले गए। यह राशि उनकी पत्नी अनु पांडेय के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।

मामले में गिरफ्तारी और जांच जारी

इस मामले में लेखापाल कौशल कुमार पांडेय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे घोटाले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img