गिरिडीह में बस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih Road Accident: बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़ (Ambadih turn) के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से रांची जा रही यात्रियों से भरी Vijay Rath Bus बगोदर की ओर जा रही थी, जबकि एक बाइक सवार सरिया की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान अंबाडीह के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में Bike सवार अफरोज अंसारी (26 वर्ष), निवासी बिरनी, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि Bike पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img