Gumla administration strict: जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक DC प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और सभी गैस एजेंसियों (Gas Agencies) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
बैठक में अधिकारियों ने गैस वितरण को सुचारू रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। खासतौर पर यह कहा गया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से गैस सिलेंडर बुक किया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।
डोर-टू-डोर वितरण पर जोर
अधिकारियों ने गैस एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ और लंबी लाइनों को कम करने के लिए Door-to-door delivery व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिस वार्ड में गैस वितरण होना है, वहां के वार्ड सदस्य को पहले से सूचना देने को कहा गया, ताकि वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।
अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को साफ निर्देश दिया कि वे तय नियमों का पालन करें और उपभोक्ताओं (Consumers) को समय पर गैस उपलब्ध कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

