Stock Market: पिछले हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ तीन दिन खुला, लेकिन इसका असर देश की बड़ी कंपनियों पर साफ देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में करीब 260 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
इस गिरावट का असर सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों पर पड़ा। इनमें से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 64,734 करोड़ रुपये की कमी आई। हालांकि इस दौरान 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी भी देखने को मिली।
इन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
गिरावट के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान Bharti Airtel को हुआ। कंपनी का मार्केट कैप करीब 29,993 करोड़ रुपये घटकर 10,20,420 करोड़ रुपये रह गया। वहीं ICICI Bank का मार्केट कैप करीब 12,845 करोड़ रुपये कम होकर 8,70,705 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा Bajaj Finance के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के मार्केट कैप में 11,169 करोड़ रुपये की कमी आई।
HDFC Bank का मार्केट कैप करीब 7,822 करोड़ रुपये कम हुआ। वहीं Hindustan Unilever और State Bank of India के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इन आंकड़ों से साफ है कि छोटे कारोबारी हफ्ते में भी बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़त भी देखने को मिली। Tata Consultancy Services की वैल्यू 22,359.78 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,028.43 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं Infosys का मार्केट कैप 12,374.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,409.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा Larsen & Toubro में 6,575.43 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 4,97,111.62 करोड़ रुपये हो गया। वहीं Reliance Industries का मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सतर्कता
शेयर बाजार में आई इस गिरावट और तेजी से साफ है कि निवेशकों के लिए बाजार अभी भी उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञ निवेशकों को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दे रहे हैं।

