जामताड़ा में जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, सभी यात्री सुरक्षित

Jaynagar Puri Express: जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के जनरल कोच से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार को जयनगर से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 18420 Jaynagar-Puri Express में हुई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर सहाना गांव के पास थी, तभी कोच से धुआं उठने लगा।

धुआं देखते ही कोच में बैठे यात्री घबरा गए। ट्रेन रुकते ही कई यात्री अपनी सुरक्षा के लिए नीचे उतर गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की वजह ब्रेक Binding थी। तकनीकी खराबी के कारण पहियों में घर्षण बढ़ गया, जिससे धुआं निकलने लगा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभावित कोच की जांच की गई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन को कुछ देर तक रोका गया।

जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद Train को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और यात्रा फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई।

Hot this week

LPG संकट का असर झारखंड में गहराया, इंडक्शन और गौ-काष्ठ की बढ़ी मांग

Jharkhand Gas Shortage: खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img