Ranchi : झारखंड को करीब पांच साल बाद नया लोकायुक्त मिल गया है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने आज यानी मंगलवार को लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलाई।
जस्टिस गुप्ता झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और 1997 से न्यायिक सेवा में रहे हैं। वे बहुचर्चित चारा घोटाला की सुनवाई से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वे झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुके हैं।
पदभार संभालते ही बढ़ेगी सक्रियता की उम्मीद
शपथ लेने के बाद जस्टिस गुप्ता ने पदभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में पिछले पांच वर्षों से चली आ रही निष्क्रियता खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अब यहां मामलों की सुनवाई और कार्रवाई में तेजी आएगी।

Also Read : झारखंड में आज मौसम साफ, कई जिलों में लू का अलर्ट, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

