वेतन मद से अवैध निकासी, वित्त विभाग ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

Jharkhand Finance Department: वेतन मद से अवैध निकासी के मामलों को लेकर झारखंड वित्त विभाग (Jharkhand Finance Department) ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध निकासी को रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, कोषागार और उप-कोषागार पदाधिकारियों को पत्र भेजकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी निकासी पारदर्शी और दस्तावेजीकृत हों।

पत्र में बताया गया है कि Bokaro Police अधीक्षक कार्यालय से मई 2024 से दिसंबर 2025 तक कुल ₹3,15,33,993/- की अवैध निकासी वेतन मद से की गई। इसके अलावा, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वित्त विभाग की समीक्षा में पिछले आठ वर्षों में ₹15,41,41,485/- की अवैध निकासी की जानकारी सामने आई।

वित्त विभाग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वेतन मद की हर निकासी पूरी पारदर्शिता के साथ हो और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img