झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : अधिवक्ताओं में उत्साह, मतदान शांतिपूर्ण

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को पूरे राज्य के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और कई जगह लंबी कतारें लगीं।

जमशेदपुर में मतदान का जोश

जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में सुबह से ही वकीलों की लंबी कतारें नजर आईं। शाम तक यहां लगभग 1500 वोट पड़े, जो करीब 65% मतदान रहा। इस चुनाव में जमशेदपुर के कई प्रमुख अधिवक्ता मैदान में थे। पुरुष उम्मीदवारों में राजेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश झा, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश दास, कुमार राजेश रंजन, राजेश जायसवाल, हमीद राजा और मो. आफताब आलम खान शामिल हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों में विनीता सिंह, रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

कुल सीटें और मतदान प्रक्रिया

बार काउंसिल के कुल 23 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चयन प्रत्यक्ष मतदान के जरिए किया जाएगा, जबकि दो महिला सदस्यों का चयन बाद में को-ऑप्शन के माध्यम से होगा। पूरे राज्य से लगभग 100 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं।

सरायकेला में 70% मतदान

सरायकेला में भी मतदान का उत्साह देखने लायक था। यहां 234 अधिवक्ताओं में से 164 ने यानी करीब 70% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने प्रेजिडिंग ऑफिसर के रूप में, रांची से आए अधिवक्ता सुशील कुमार वर्मा पोलिंग ऑफिसर और जिला प्रशासन की ओर से वी.डी.ओ. अस्मिता सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में योगदान दिया।

शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान

इस चुनाव को शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव देवाशीष ज्योतिषी, उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, सहसचिव जलेश कवि सहित संघ की गर्वनिंग बॉडी और सभी विद्वान अधिवक्ताओं ने सहयोग किया। साथ ही पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hot this week

कोडरमा-जमुना रोड पर बाइक और हाइवा की टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Bike and Hiva Collision: कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद...

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...

गुमला में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 8 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई

Gumla : जिले के बिशुनपुर ब्लॉक की सेरका पंचायत...

Topics

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 40 प्रस्तावों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img