कोडरमा-जमुना रोड पर बाइक और हाइवा की टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Bike and Hiva Collision: कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। कोडरमा-जमुना मुख्य मार्ग (Koderma-Jamuna main Road) पर बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।

घर वालों को सोशल मीडिया के जरिए पता चला

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद गिरिडीह के चिलगा गांव के 35 वर्षीय सचिन ठाकुर हैं।

घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उनके घर वालों तक पहुंची। इसके बाद दिनेश्वर ठाकुर के परिजन घटनास्थल पहुंचे और मृतकों की पहचान उनके कपड़ों और बाइक से की।

हादसा कैसे हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि गिट्टी लदा हाइवा डोमचांच से कोडरमा की तरफ आ रहा था। उसी के पीछे दिनेश्वर ठाकुर और सचिन ठाकुर बाइक पर कोडरमा की ओर जा रहे थे। नागरखारा के पास बाइक सवार ने हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश की।

अचानक बाइक और हाइवा की भिड़ंत हो गई। बाइक हाइवा के नीचे फंस गई और हाइवा ने दोनों सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जलवाबाद तक पहुंचा दिया। इतनी भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

जांच शुरू

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। Police ने हाइवा चालक और उसके सहायक को हिरासत में ले लिया और हाइवा को जब्त कर लिया। हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img