गिरिडीह में JMM का 53वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

Giridih : झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपना 53वां स्थापना दिवस आज गिरिडीह में बड़े धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर शहर का ऐतिहासिक झंडा मैदान पूरी तरह से सजाया गया है और आयोजन को भव्य बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। समारोह स्थल पर एक बड़ा और आकर्षक पंडाल बनाया गया है। इसके साथ ही शहर के मुख्य रास्तों पर सुंदर तोरणद्वार लगाए गए हैं। पूरे गिरिडीह में पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, जिससे माहौल पूरी तरह झामुमो के रंग में रंग गया है। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में राज्य के कई बड़े नेता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे। उनके अलावा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही पार्टी के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस बार स्थापना दिवस कुछ खास इसलिए भी है क्योंकि इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। आमतौर पर यह कार्यक्रम हर साल 4 मार्च को होता है, लेकिन इस वर्ष इसे 30 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। तारीख बदलने के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह पहले जैसा ही बना हुआ है।

 

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img