Home Blog Page 20

महिंद्रा ने लॉन्च की नई एडवांस SUV XUV 7XO

0

Mahindra Launches New Advanced SUV XUV 7XO : मॉडर्न कारों की कहानी अब सिर्फ चार पहियों तक सीमित नहीं रह गई है। अब कारें Gadgets की तरह काम करने लगी हैं।

बटन दबाओ, हाथ हिलाओ या सिर्फ आवाज दो और सनरूफ खुल जाए। इसी रेस में देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी नई SUV Mahindra XUV 7XO को ग्लोबल प्रीमियम इवेंट में पेश किया है।

mahindra-launches-new-advanced-suv-xuv-7xothe-company-claims-that-this-suv-will-set-a-new-benchmark-in-the-segment-in-terms-of-features-technology-and-safety

कंपनी का दावा है कि यह SUV Features, Technology और Safety के मामले में सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करेगी।

कीमत और बुकिंग की पूरी जानकारी

महिंद्रा XUV 7XO को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये X-Showroom रखी गई है।

मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी से इस SUV की बुकिंग शुरू होगी। वहीं, ग्राहकों के लिए इसकी टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी से उपलब्ध कराई जाएगी।

mahindra-launches-new-advanced-suv-xuv-7xothe-company-claims-that-this-suv-will-set-a-new-benchmark-in-the-segment-in-terms-of-features-technology-and-safety

करीब पांच साल पहले Launch हुई XUV700 का यह लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल है। नाम ही नहीं, बल्कि पूरी गाड़ी में बड़े बदलाव किए गए हैं।

कंपनी का कहना है कि इसमें ऐसा एडवांस ADAS सिस्टम दिया गया है, जो मौजूदा पेट्रोल-डीजल कारों में बहुत कम देखने को मिलता है।

एक्सटीरियर में दिखा बॉर्न-इलेक्ट्रिक वाला अंदाज

नई XUV 7XO का डिजाइन महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक गाड़ियों से प्रेरित है। इसमें XEV 9S और XEV 9E जैसी इलेक्ट्रिक SUVs की झलक देखने को मिलती है।

आगे की तरफ बूमरैंग शेप DRLs, नए ट्रैपेजॉइडल LED हेडलैंप और रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल दी गई है।

mahindra-launches-new-advanced-suv-xuv-7xothe-company-claims-that-this-suv-will-set-a-new-benchmark-in-the-segment-in-terms-of-features-technology-and-safety

पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और नया बंपर SUV को ज्यादा Premium Look देता है। साइड प्रोफाइल भले ही पुरानी XUV700 जैसा लगे, लेकिन नए अलॉय व्हील्स इसे अलग पहचान देते हैं।

केबिन के अंदर बदली पूरी दुनिया

XUV 7XO का इंटीरियर इस SUV की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें नया Upholstery Color Theme दिया गया है।

केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें Digital instrument cluster, central infotainment screen and front passenger के लिए अलग स्क्रीन शामिल है।

mahindra-launches-new-advanced-suv-xuv-7xothe-company-claims-that-this-suv-will-set-a-new-benchmark-in-the-segment-in-terms-of-features-technology-and-safety

इसके साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच बेस्ड HVAC कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और फ्रंट पैसेंजर के लिए पावर्ड बॉस मोड दिया गया है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए 16 स्पीकर वाला हार्मन Kardon Sound System Dolby Atmos के साथ मिलता है।

थिएटर ऑन व्हील का अनुभव

महिंद्रा का दावा है कि XUV 7XO भारत की पहली SUV है, जिसमें डॉल्बी विजन और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। पैनोरमिक डिस्प्ले पूरे केबिन को थिएटर जैसा अनुभव देता है।

इसके अलावा इसमें VenueScape नाम का खास फीचर दिया गया है, जो बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरिएंस देता है। सबसे खास बात यह है कि इस SUV में एलेक्सा और ChatGPT इनेबल्ड केबिन दिया गया है, जो भारतीय बाजार में पहली बार देखने को मिला है।

इंजन और परफॉर्मेंस में भरोसेमंद सेटअप

इंजन के मामले में XUV 7XO में वही भरोसेमंद सेटअप बरकरार रखा गया है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200 BHP की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा 2.2 Liter Diesel Engine दिया गया है, जो 185 बीएचपी तक की ताकत देता है।

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। डीजल के टॉप वेरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

महिंद्रा XUV 7XO सेफ्टी के मामले में भी दमदार पैकेज लेकर आई है। इसमें 540 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड के साथ और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और Automatic Emergency Braking जैसे 17 Advanced Features शामिल हैं। कुल मिलाकर इस SUV में 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

महिंद्रा XUV700 को 2021 में ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है और कंपनी का दावा है कि नई XUV 7XO को भी भारत NCAP में उसी स्तर की सेफ्टी के लिए तैयार किया गया है।

ATM से 500 रुपये के नोट बंद होंगे?, सोशल मीडिया पर वायरल दावे की जानिए सच्चाई

0

Will Rs 500 notes be Withdrawn From ATMs? : सोशल मीडिया के दौर में लोग अब न्यूज चैनल और अखबारों से ज्यादा जानकारी WhatsApp मैसेज और Social Media पोस्ट के जरिए हासिल कर रहे हैं।

इसी बीच एक पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 के बाद ATM से 500 रुपये के Note निकलने बंद हो जाएंगे।

Will Rs 500 notes be withdrawn from ATMs? Know the truth behind the viral claim on social media.

अगर आपको भी WhatsApp या सोशल मीडिया पर ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वायरल दावे में कितनी सच्चाई है।

वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा?

Will Rs 500 notes be withdrawn from ATMs? Know the truth behind the viral claim on social media.

Social Media Platform पर Priya Purohit नाम के एक अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि “RBI मार्च 2026 तक ATM से 500 रुपये के नोट बंद करने जा रहा है।” इस दावे के बाद कई लोग इसे सच मानकर आगे शेयर करने लगे।

PIB Fact Check ने बताई पूरी सच्चाई

इस वायरल दावे की जांच PIB Fact Check ने की है। PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक पोस्ट में इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है।

Will Rs 500 notes be withdrawn from ATMs? Know the truth behind the viral claim on social media.

PIB के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ATM से 500 रुपये के नोट बंद करने को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। 500 रुपये के नोट पूरी तरह वैध हैं और आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।

लोगों को दी गई अहम सलाह

PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी वायरल मैसेज या पोस्ट को शेयर करने से पहले उसे आधिकारिक सोर्स से जरूर जांच लें। गलत और भ्रामक खबरें न सिर्फ डर फैलाती हैं, बल्कि लोगों को आर्थिक तनाव में भी डाल सकती हैं।

पहले भी कई बार फैल चुकी हैं ऐसी अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपये के नोट को लेकर ऐसी खबरें Viral हुई हों।

पुराने 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से ही समय-समय पर 500 रुपये के नोट को लेकर भी अफवाहें फैलती रही हैं। हालांकि हर बार सरकार या PIB की ओर से इन खबरों का खंडन किया गया है।

डर का फायदा उठाकर फैलती हैं फेक न्यूज

असल में लोग इस तरह की खबरों पर जल्दी भरोसा इसलिए कर लेते हैं क्योंकि पहले नोटबंदी हो चुकी है। ऐसे में कैश रखने को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है।

इसी डर का फायदा उठाकर कुछ Social Media Account जानबूझकर भ्रामक और डर फैलाने वाली खबरें वायरल करते रहते हैं।

प्रीमियम क्रूजर सेगमेंट में Ducati का नया दांव, Ducati XDiavel V4 भारत में लॉन्च

0

Ducati XDiavel V4 launched in India : प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati XDiavel V4 को लॉन्च कर दिया है।

यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए पेश की गई है, जो लंबी दूरी की राइडिंग में आराम चाहते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते।

Ducati's latest foray into the premium cruiser segment, the Ducati XDiavel V4 launched in India

XDiavel V4 में क्रूजर जैसी Riding Position के साथ Ducati की पहचान रही तेज और ताकतवर परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।

कीमत और कलर ऑप्शन

नई Ducati XDiavel V4 दो कलर विकल्पों में उपलब्ध है। Burning Red रंग वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 30.89 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Black Lava कलर वेरिएंट की कीमत 31.20 लाख रुपये है।

Ducati's latest foray into the premium cruiser segment, the Ducati XDiavel V4 launched in India

Black Lava शेड का डार्क और Premium Look इसे ज्यादा आकर्षक बनाता है, इसी वजह से इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।

डिजाइन और राइडिंग कम्फर्ट

Ducati की X सीरीज को खास तौर पर आरामदायक राइडिंग के लिए जाना जाता है। XDiavel V4 में लो-स्लंग और स्लीक डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक दमदार क्रूजर लुक देता है।

चौड़ा और पीछे की ओर खिंचा हुआ हैंडलबार, आगे की ओर रखे गए Footpegs और नीचे बैठने वाली सीट राइडर को ज्यादा आरामदायक अनुभव देते हैं।

Ducati's latest foray into the premium cruiser segment, the Ducati XDiavel V4 launched in India

पिलियन सीट को भी पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। जो राइडर ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग चाहते हैं, उनके लिए कंपनी की ओर से अलग फुटपेग्स का विकल्प भी उपलब्ध है।

इंजन और परफॉर्मेंस

आराम के साथ-साथ परफॉर्मेंस इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। Ducati XDiavel V4 में 1,158 सीसी का V4 ग्रांटूरिज्मो इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 166 बीएचपी की पावर और 126 Newton Meter का टॉर्क पैदा करता है।

यह मोटरसाइकिल शहर की सड़कों पर Smooth Ride देती है और हाईवे पर जरूरत पड़ने पर तेज रफ्तार का पूरा मजा भी देती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस Motorcycle में Adjust होने वाला सस्पेंशन, दमदार ब्रेकिंग सिस्टम और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं।

इसके साथ ही अब इसमें 6.9 इंच का बड़ा टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो Riding से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी साफ और आसान तरीके से दिखाता है।

Ducati's latest foray into the premium cruiser segment, the Ducati XDiavel V4 launched in India

अलग-अलग राइडिंग मोड्स और सेफ्टी फीचर्स इसे और ज्यादा सुरक्षित और एडवांस बनाते हैं।

पहले से ज्यादा बेहतर

नई XDiavel V4 को पुराने XDiavel 1260 के मुकाबले कई मामलों में बेहतर बनाया गया है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 770 मिमी है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।

सीट पहले से ज्यादा मोटी और आरामदायक है, जबकि पीछे के सस्पेंशन में ज्यादा ट्रैवल दिया गया है। Rider Seat को भी चौड़ा और लंबा किया गया है।

इसके अलावा, Ducati अपनी इस Motorcycle के लिए कई वैकल्पिक Accessories भी दे रही है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकते हैं।

Royal Enfield का झटका, Bullet 350 और CLASSIC 350 हुईं महंगी

0

Royal Enfield Shock : दिग्गज दोपहिया निर्माता Royal Enfield ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स Bullet 350 और Classic 350-की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में तेजी और बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट के चलते यह फैसला लिया गया है।

royal-enfields-bullet-350-and-classic-350-prices-get-more-expensive

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल Festive Season से ठीक पहले GST कटौती के बाद इन दोनों बाइक्स के दाम घटाए गए थे, लेकिन अब एक बार फिर कीमतें बढ़ गई हैं।

बुलेट 350: वैरिएंट के हिसाब से बढ़े दाम

Royal Enfield बुलेट 350 के अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1,628 रुपये से लेकर 2,025 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा महंगाई ब्लैक गोल्ड कलर वैरिएंट पर देखने को मिली है, जबकि Battalion Black Variant पर सबसे कम दाम बढ़े हैं।

royal-enfields-bullet-350-and-classic-350-prices-get-more-expensive

राहत की बात यह है कि मिलीट्री रेड वैरिएंट (Military Red Variant) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यानी यह वैरिएंट अब भी पुराने दाम पर ही उपलब्ध रहेगा। कुल मिलाकर, बुलेट 350 खरीदने वालों को अब वैरिएंट के हिसाब से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

क्लासिक 350 भी महंगी

दूसरी ओर, क्लासिक 350 की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1,540 रुपये से 1,835 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं।

royal-enfields-bullet-350-and-classic-350-prices-get-more-expensive

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एमराल्ड वैरिएंट पर हुई है, जबकि रेडडिच रेड वैरिएंट पर सबसे कम असर पड़ा है।

डिमांड पर असर कम, खरीदारों को झटका

क्लासिक 350 पहले से ही भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर बाइक्स में गिनी जाती है। ऐसे में कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी Demand पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि, जो ग्राहक जल्द Bike खरीदने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह फैसला जरूर झटका साबित हो सकता है।

OPPO K13 5G में दमदार डिस्प्ले और जबरदस्त परफॉर्मेंस, Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट

Discount Available on Amazon : OPPO ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K13 5G पेश किया है। इस फोन में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate के साथ आता है।

स्क्रीन का रेजोलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और इसमें 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ नजर आता है।

Snapdragon प्रोसेसर और Android 15 का सपोर्ट

OPPO K13 5G में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

oppo-k13-5g-has-a-powerful-display-and-great-performance-available-at-a-discount-on-amazon

यह फोन लेटेस्ट Android 15 Operating System पर चलता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी का फायदा मिलता है।

RAM, स्टोरेज और IP65 रेटिंग

फोन में 8GB RAM दी गई है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB के दो ऑप्शन मौजूद हैं।

oppo-k13-5g-has-a-powerful-display-and-great-performance-available-at-a-discount-on-amazon

इसके अलावा, फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP65 Rating भी दी गई है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाती है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए OPPO K13 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Detailed Photo Capture करता है, जबकि 2MP का सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सपोर्ट के लिए मौजूद है।

oppo-k13-5g-has-a-powerful-display-and-great-performance-available-at-a-discount-on-amazon

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल का अच्छा अनुभव मिलता है।

7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

OPPO K13 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की जंबो बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलती है।

oppo-k13-5g-has-a-powerful-display-and-great-performance-available-at-a-discount-on-amazon

इसके साथ ही फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है।

Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट

OPPO K13 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 22,999 रुपये लिस्ट की गई है। हालांकि, फिलहाल इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है और इसे सिर्फ 18,690 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, ग्राहकों को 657 रुपये की शुरुआती EMI का विकल्प भी मिल रहा है, जिससे यह फोन और भी अफॉर्डेबल बन जाता है।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की जल्दी होती है शादी!

People Born on These Dates get Married Early! : अंक ज्योतिष के अनुसार, इंसान की जन्म तारीख उसकी Personality, रिश्तों और शादी के समय को काफी हद तक प्रभावित करती है।

कई बार देखा गया है कि कुछ तारीखों पर जन्मे लोग जल्दी शादी कर लेते हैं, तो कुछ को सही जीवनसाथी मिलने में वक्त लग जाता है। आइए जानते हैं कि आपकी जन्म तारीख शादी के समय के बारे में क्या संकेत देती है।

अंक ज्योतिष क्या कहता है, जल्दी या देर से होगा विवाह?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी महीने की 1, 5, 7, 10, 14, 19, 23 और 28 तारीख को जन्मे लोगों की शादी आमतौर पर जल्दी हो जाती है। ऐसे लोग भावुक होते हैं और प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं।

ये रिश्तों को निभाने में विश्वास रखते हैं और अक्सर 22 से 26 साल की उम्र के बीच शादी कर लेते हैं। इनकी लव लाइफ अपेक्षाकृत स्थिर मानी जाती है।

इन जन्मतिथियों वालों की शादी थोड़ी देर से होती है

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 4, 6, 8, 11, 15, 20, 24 और 29 तारीख को होता है, उनकी शादी अक्सर थोड़ी देरी से होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग जीवन में संतुलन और स्थिरता शादी के बाद महसूस करते हैं। आमतौर पर इनका विवाह 27 से 32 साल की उम्र के बीच होता है।

इन लोगों को शादी के लिए करना पड़ता है इंतजार

अंक ज्योतिष बताता है कि 3, 8, 12, 16, 21, 25 और 30 तारीख को जन्मे लोगों के लिए शादी में देरी के योग बनते हैं। ये लोग पहले करियर, जिम्मेदारियों या निजी संघर्षों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। अधिकतर मामलों में इनकी शादी 30 से 35 साल की उम्र के बीच होती है।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की लव लाइफ रहती है अनिश्चित

9, 13, 17, 18, 22, 26, 27 और 31 तारीख को जन्मे लोगों की प्रेम जीवन को लेकर स्थिति थोड़ी अनिश्चित मानी जाती है।

इनमें से कुछ लोग बहुत जल्दी शादी कर लेते हैं, जबकि कुछ को सही साथी मिलने में समय लगता है। ज्यादातर मामलों में इन्हें अपने जीवन का सही Partner 20 के आखिरी सालों में मिलता है।

ध्यान रखें, यह सिर्फ सामान्य संकेत हैं

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार जन्म तारीख से शादी की उम्र का एक सामान्य अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह तय नहीं होता।

शादी की सटीक उम्र जानने के लिए कुंडली, ग्रहों की दशा और गोचर (Transit) का विस्तृत विश्लेषण जरूरी होता है। इसके अलावा व्यक्ति की सोच, करियर, पारिवारिक हालात और निजी फैसले भी शादी के समय को प्रभावित करते हैं।

बिहार में सरकारी नौकरी की बड़ी खबर!, होम गार्ड में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर निकली भर्ती

BPSSC Jobs in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है।

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में हवलदार क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

BPSSCकी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना Registration कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा यानी intermediate पास होना अनिवार्य है। बिना इंटर पास किए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

आयु सीमा कितनी तय की गई है?

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बिहार पुलिस होम गार्ड भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए बुलाया जाएगा।

इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच कराई जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध ‘Home Guard Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का Printout जरूर निकाल लें।

अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट!, शादी करने पर स्थायी नौकरी से हाथ धो सकते हैं जवान

0

Big Update for Agniveers! : भारतीय सेना की भारतीय सेना में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत भर्ती हुए जवानों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है।

साल 2022 में शुरू हुई इस योजना के पहले बैच का चार साल का सेवाकाल इस साल पूरा होने जा रहा है। जून–जुलाई के दौरान करीब 20 हजार से ज्यादा अग्निवीर सेना से सेवामुक्त होंगे।

25 फीसदी को मिलेगा स्थायी बनने का मौका

सेना के नियमों के मुताबिक, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों में से करीब 25 फीसदी जवानों को उनकी Performance, दक्षता और परीक्षा के आधार पर स्थायी सैनिक के तौर पर दोबारा सेना में शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कुछ सख्त शर्तें तय की गई हैं।

शादी पर सख्ती, अविवाहित रहना जरूरी

सेना ने साफ किया है कि स्थायी सैनिक बनने की प्रक्रिया के दौरान अग्निवीरों का अविवाहित (Unmarried) रहना अनिवार्य होगा। नियमों के अनुसार, चार साल के सेवाकाल के दौरान कोई भी अग्निवीर विवाह नहीं कर सकता।

सेवामुक्ति के बाद भी इंतजार

इतना ही नहीं, चार साल पूरे होने के बाद सेवामुक्त होने पर भी जवान तुरंत शादी नहीं कर पाएंगे। जब तक स्थायी सैनिक बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नतीजे घोषित नहीं हो जाते, तब तक उन्हें अविवाहित ही रहना होगा।

शादी की तो होंगे अयोग्य

अगर इस बीच कोई अग्निवीर विवाह करता है, तो उसे स्थायी सैनिक के पद के लिए अयोग्य माना जाएगा। ऐसे जवान चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

उम्र और चयन प्रक्रिया का गणित

अग्निवीरों की भर्ती अधिकतम 21 साल की उम्र तक होती है और चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर वे लगभग 25 साल की उम्र में सेवामुक्त होते हैं। इसके बाद स्थायी चयन की प्रक्रिया में करीब 4 से 6 महीने का समय लग सकता है।

सेना का तर्क क्या है

सेना का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अनुशासन और सेवा शर्तों का पालन बेहद जरूरी है।

सिर्फ वही अग्निवीर स्थायी सैनिक बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने चार साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया हो और अविवाहित रहने की शर्त का पूरी तरह पालन किया हो।

ऑपरेशन वेनेजुएला के बीच ट्रंप का फोन उठा न्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्टर ने, 50 सेकंड में पूछ डाले 4 सवाल

Operation Venezuela : शनिवार सुबह जब दुनिया Venezuela में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की खबरों से हिल रही थी, उसी वक्त एक और हैरान करने वाला वाकया सामने आया।

US President Donald Trump ने सुबह 4:21 बजे अपने सोशल प्लेटफॉर्म Truth Social पर ऑपरेशन की जानकारी दी और ठीक 10 मिनट बाद, 4:31 बजे, न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर टायलर पेजर ने सीधे राष्ट्रपति के निजी सेलफोन पर कॉल कर दिया।

तीन रिंग, ‘हैलो’ और सीधे सवाल

पेजर के मुताबिक, फोन तीन बार रिंग हुआ और ट्रंप ने खुद कॉल उठाई। ‘हैलो’ कहने के बाद पेजर सीधे सवालों पर आ गए। करीब 50 सेकंड की बातचीत में उन्होंने चार सवाल पूछे- कांग्रेस की मंजूरी से लेकर आगे की रणनीति तक।

ट्रंप ने किसी संवेदनशील जानकारी का खुलासा नहीं किया और कहा कि कुछ घंटों बाद होने वाली Press Conference देख लें।

नाराज़गी नहीं, ट्रंप का पुराना अंदाज़

पेजर ने बताया कि ट्रंप ने कॉल पर कोई नाराज़गी नहीं जताई। उनके मुताबिक, ट्रंप का पत्रकारों के फोन खुद उठाना असामान्य नहीं है। यह उस वक्त और भी चौंकाने वाला था, जब वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हालात अराजक बताए जा रहे थे।

कराकस में बमबारी, वॉशिंगटन में सीधे सवाल

पेजर ने कहा कि वे रात 1 बजे से जाग रहे थे, जब कराकस में बमबारी की खबरें आईं। उसी उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे प्रेस से बात करना एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा था।

बाइडेन दौर से तुलना, ‘डायरेक्ट एक्सेस’ का फर्क

पेजर ने Joe Biden प्रशासन से तुलना करते हुए कहा कि चार साल की रिपोर्टिंग में उन्हें कभी ऐसा डायरेक्ट एक्सेस नहीं मिला। एक बार संपर्क होने के बाद नंबर तक बदल दिया गया था।

इसके उलट, ट्रंप मीडिया स्पॉटलाइट को खुद आमंत्रित करते दिखे। सुबह 9:45 बजे तक पेजर फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में थे, जहां राष्ट्रपति ‘Victory Lap’ के मूड में नजर आए।

‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व’, मादुरो गिरफ्तार

उधर, वेनेजुएला में हालात विस्फोटक बने रहे। ‘Operation Absolute Resolve’ के तहत अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने कराकस समेत कई इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

अमेरिकी दावे के मुताबिक, इस कार्रवाई में मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया।

अमेरिका का दावा, एक साल के दबाव का नतीजा

अमेरिका का कहना है कि यह एक साल से चल रहे दबाव अभियान का परिणाम है। मादुरो पर पहले से ‘नार्को-टेररिज़्म’ के आरोप हैं और 2020 में अमेरिकी अभियोजकों ने ड्रग तस्करी से जुड़े मामले दर्ज किए थे।

Republican Senator Mike Lee ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो के मुताबिक मादुरो को अमेरिका में ट्रायल का सामना करना होगा।

रूस से तेल खरीद पर भारत पर बढ़ा अमेरिकी दबाव, ट्रंप की चेतावनी से…

US pressure on India increases: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर एक बड़ा और निर्णायक फैसला लेने का दबाव तेजी से बढ़ रहा है।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, अमेरिका की ओर से संभावित ऊंचे टैरिफ का खतरा भारत के लिए इस मुद्दे को और गंभीर बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 4 जनवरी को साफ चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है, तो अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ा सकता है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब भारत के अमेरिकी निर्यात पहले से दबाव में हैं। फिलहाल भारत के उत्पादों पर कुल 50% तक आयात शुल्क लगाया जा रहा है, जिसमें से आधा शुल्क सीधे तौर पर रूस से कच्चा तेल खरीदने से जुड़ा बताया जा रहा है।

अमेरिका की रणनीति क्या है? सेकेंडरी टैरिफ की तैयारी

अमेरिका में Republican Senator Lindsay ग्राहम एक ऐसा कानून लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी सेकेंडरी टैरिफ लगाया जा सके।

GTRI के मुताबिक, अगर रूस अगले 50 दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है, तो यह कानून लागू हो सकता है।

इसके बाद रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों के लिए अमेरिका के साथ व्यापार करना बेहद महंगा हो जाएगा और उन्हें परोक्ष रूप से रूस को आर्थिक मदद देने वाला माना जाएगा।

भारत ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?

भारत ने इस दबाव के बीच कुछ सतर्क कदम भी उठाए हैं। अक्टूबर में अमेरिका ने रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए थे।

इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने संकेत दिया कि वे सेकेंडरी प्रतिबंधों से बचने के लिए इन कंपनियों से तेल खरीदने से परहेज करेंगी।

हालांकि, रूस से तेल का आयात पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। GTRI का कहना है कि मात्रा जरूर घटी है, लेकिन सप्लाई अभी भी जारी है।

इसी कारण भारत एक ऐसे “रणनीतिक ग्रे जोन” में फंसा हुआ है, जहां स्थिति स्पष्ट नहीं है और हर कदम जोखिम भरा है।

भारत के सामने अब क्या विकल्प हैं?

1. पहला, अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहता है, तो उसे यह फैसला मजबूती और स्पष्टता के साथ लेना होगा।

2. दूसरा, अगर वह गैर-प्रतिबंधित रूसी सप्लायर्स से तेल खरीद जारी रखना चाहता है, तो उसे खुलकर यह बात स्वीकार करनी होगी और ठोस आंकड़ों से इसे साबित करना होगा।

3. तीसरा, अगर भारत प्रतिबंधित रूसी कंपनियों से भी तेल खरीदने को तैयार है, तो उस रुख को भी स्पष्ट रूप से सामने रखना होगा।

बीच का रास्ता अब संभव नहीं

GTRI ने साफ कहा है कि अब “बीच का रास्ता” अपनाने का समय निकल चुका है। अमेरिका की मांगों में अनिश्चितता के चलते यह फैसला और कठिन हो गया है।

यहां तक कि अगर भारत रूस से तेल का आयात पूरी तरह बंद भी कर देता है, तब भी Washington का दबाव खत्म हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

अमेरिका इसके बाद कृषि, डेयरी बाजार तक पहुंच, डिजिटल व्यापार या Data Governance जैसे अन्य मुद्दों को लेकर भी भारत पर दबाव बना सकता है।

ऐसे में भारत के लिए यह सिर्फ तेल का सवाल नहीं, बल्कि व्यापक रणनीतिक और व्यापारिक संतुलन का फैसला बन चुका है।