Home Blog Page 22

Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 सीरीज और Buds 3 FE भारत में लॉन्च

Launched in India: Samsung ने अपने साल के दूसरे Unpacked इवेंट में चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 सीरीज और Galaxy Buds 3 FE शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत।

जानें Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और वेरिएंट

Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत 650 अमेरिकी डॉलर (लगभग 57,000 रुपये) है। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है:

8GB RAM + 128GB स्टोरेज
8GB RAM + 256GB स्टोरेज

यह फोन Icy Blue, Jet Black, Navy और White कलर ऑप्शन्स में आता है। भारतीय कीमतों की घोषणा जल्द होगी।

Galaxy S25 FE के डिस्प्ले और डिज़ाइनडिस्प्ले

6.7-इंच फुल-HD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस
स्क्रीन प्रोटेक्शन: Gorilla Glass Victus+
डिज़ाइन: 7.4mm मोटाई, 190 ग्राम वजन

Galaxy S25 FE के प्रोसेसर और स्टोरेजचिपसेट

Exynos 2400
रैम: 8GB
स्टोरेज: 128GB और 256GB ऑप्शन्स

जानें Galaxy S25 FE के कैमरारियर कैमरा

ट्रिपल सेटअप50MP प्राइमरी सेंसर
8MP टेलीफोटो सेंसर
12MP अल्ट्रावाइड लेंस

वीडियो रिकॉर्डिंग: 30fps पर 8K
फ्रंट कैमरा: 12MP सेल्फी कैमरा, Generative Edit AI टूल्स के साथ

Galaxy S25 FE के बैटरी और चार्जिंग

बैटरी 4,900mAh
चार्जिंग: 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग
कूलिंग: Vapour Chamber Cooling System

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज

Galaxy Tab S11 सीरीज में दो टैबलेट लॉन्च किए गए हैं:Galaxy Tab S11 Ultra: 14.6-इंच AMOLED Dynamic 2X डिस्प्ले
Galaxy Tab S11: 11-इंच डिस्प्ले
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400
रैम: 12GB

Samsung Galaxy Buds 3 FE: फीचर्सऑडियो

ड्राइवर्स: 11mm
वजन: प्रत्येक बड 5 ग्राम, केस 42 ग्राम
रेटिंग: IP54 (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट)
फीचर्स: Active Noise Cancellation (ANC), रियल-टाइम ट्रांसलेशन, Gemini AI का क्विक एक्सेस

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स, प्री-ऑर्डर पर 45W चार्जर फ्री

Samsung Galaxy Tab S11: सैमसंग ने भारत में अपनी नई Galaxy Tab S11 सीरीज़ की कीमतों का ऐलान कर दिया है, जिसे गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra शामिल हैं, जो दमदार MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, और Galaxy AI फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स:

कीमत और वेरिएंट्स

Galaxy Tab S11 (Wi-Fi)

12GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹80,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹85,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹96,999

Galaxy Tab S11 (5G)

12GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹93,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹98,999

Galaxy Tab S11 Ultra (Wi-Fi)

12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹1,10,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹1,21,999

Galaxy Tab S11 Ultra (5G)

12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹1,24,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹1,35,999

प्री-ऑर्डर ऑफर्सप्री-ऑर्डर

सभी वेरिएंट्स सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर उपलब्ध।
फ्री 45W ट्रैवल एडॉप्टर: Galaxy Tab S11 के प्री-ऑर्डर पर।
EMI ऑप्शन्स: 9 महीने का नो-कॉस्ट EMI और 24 महीने का NBFC EMI।
खरीदारी: सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑथराइज्ड रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध।
शुरुआती कीमत: प्री-ऑर्डर ₹74,999 से शुरू।

रांची लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 लड़कियां हिरासत में

Sex Racket in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर पुलिस ने 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस हॉस्टल से लड़कियों को विभिन्न स्थानों पर अवैध देह व्यापार के लिए सप्लाई किया जा रहा था।

रांची लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 लड़कियां हिरासत में sex racket was going on in Ranchi's Lalpur's Om Girls Hostel, 10 girls arrested

छापेमारी में पुलिस का एक्शन

रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी DSP, कोतवाली DSP, लालपुर और कोतवाली थाने के अधिकारियों सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हॉस्टल पर छापा मारा गया। इस दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया।

नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हॉस्टल एक सेक्स रैकेट का अड्डा बन चुका था, जहां से लड़कियों को रांची और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस इन लड़कियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट के सरगनाओं और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

रांची लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 लड़कियां हिरासत में sex racket was going on in Ranchi's Lalpur's Om Girls Hostel, 10 girls arrested

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि इस रैकेट के पीछे शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। रैकेट के मास्टरमाइंड और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। रांची पुलिस ने हाल के महीनों में कई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दर्जनों लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 28 सितंबर तक करें आवेदन

0

Golden job opportunity: गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के 455 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन आज, 6 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रुप ‘C’ नॉन-गजटेड पदों के लिए है, जो 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए शानदार अवसर है।

जनरल, OBC, SC, ST और EWS के लिए आरक्षित पद

जनरल (UR): 219
OBC (NCL): 90
SC: 51
ST: 49
EWS: 46

10वीं पास और LMV ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास।
ड्राइविंग लाइसेंस: वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस।
अनुभव: लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कम से कम 1 साल का कार ड्राइविंग अनुभव।
मोटर मैकेनिज्म: वाहन की छोटी-मोटी खराबी को ठीक करने का बुनियादी ज्ञान।
डोमिसाइल: उम्मीदवार के पास उस राज्य का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

18 से 27 साल, SC/ST/OBC को छूट

न्यूनतम आयु: 18 साल
अधिकतम आयु: 27 साल (28 सितंबर 2025 के आधार पर गणना)

इन्हें मिलेगी आयु में छूट

SC/ST: 5 साल
OBC (NCL): 3 साल
अन्य छूट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

21,700-69,100 रुपये प्रति माह + भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये) के वेतनमान के साथ केंद्र सरकार के अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा। यह नौकरी न केवल स्थिरता बल्कि देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी में सेवा का गौरव भी प्रदान करती है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 127 पद, जानें अपने शहर की वैकेंसी

टियर-1, टियर-2, ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू

1. टियर-1 परीक्षा (100 अंक, 1 घंटा)

5 सेक्शन: जनरल अवेयरनेस, बेसिक ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग रूल्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी और रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज।
प्रत्येक सेक्शन में 20-20 प्रश्न।
गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग।

2. टियर-2 परीक्षा (50 अंक)

मोटर मैकेनिज्म और ड्राइविंग से संबंधित प्रश्न।

3. ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू

ड्राइविंग स्किल्स और मोटर मैकेनिज्म का प्रैक्टिकल टेस्ट।
अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा।

जनरल/OBC/EWS के लिए 650 रुपये, SC/ST/महिलाओं के लिए 550 रुपये

जनरल/OBC/EWS: 650 रुपये (550 रुपये प्रोसेसिंग फीस + 100 रुपये परीक्षा शुल्क)
SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक: 550 रुपये (केवल प्रोसेसिंग फीस)
भुगतान का तरीका: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, SBI चालान (ऑफलाइन भुगतान की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025)

आवेदन कैसे करें?सब-हेडलाइन

mha.gov.in पर 28 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
‘IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (10वीं सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि)।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यहां देखें डिटेल 

https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/95554/Index.html

 

Flipkart Big Billion Days 2025: टॉप-5 स्मार्टफोन डील्स जो मचाएंगी धमाल!

0

Flipkart Big Billion Days 2025 : Flipkart की सबसे बड़ी सेल, Big Billion Days 2025, 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है स्मार्टफोन डील्स की, खासकर iPhone 16, Poco X7 Pro, Samsung Galaxy S24 FE, Google Pixel 9 सीरीज और Samsung Galaxy S24 पर। आइए, जानते हैं इन टॉप-5 स्मार्टफोन डील्स के बारे में जो आपका ध्यान जरूर खींचेंगी।

60 हजार से भी कम में मिलेगा iPhone 16!

Apple की iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है, जिसके चलते iPhone 16 पर इस बार धमाकेदार ऑफर मिलने की उम्मीद है। यह फोन सेल में 70 हजार या 60 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध हो सकता है।

Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Flipkart Plus मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस इस डील को और आकर्षक बनाएगा। अगर आप प्रीमियम iPhone कम कीमत में चाहते हैं, तो यह मौका न चूकें

20 हजार से कम में दमदार परफॉर्मेंस

Poco X7 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसकी मौजूदा कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन Big Billion Days सेल में यह 20 हजार रुपये से भी कम में मिल सकता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फोन एक शानदार ऑप्शन है, और बैंक ऑफर्स के साथ यह डील और भी किफायती हो जाएगी।

35 हजार से कम में पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा

Samsung Galaxy S24 FE, जिसे पिछले साल 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस सेल में 35 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध हो सकता है।

प्रीमियम-एंड प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो बजट में फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। सीमित समय के लिए मिलने वाला यह ऑफर आपके लिए गेम-चेंजर हो सकता है।

Pixel 9, 9 Pro और 9 Pro XL पर खास डिस्काउंट

Google Pixel 10 सीरीज के लॉन्च के बाद Pixel 9 सीरीज (Pixel 9, Pixel 9 Pro, और Pixel 9 Pro XL) पर शानदार छूट मिलने की उम्मीद है। ये फोन अपनी AI-पावर्ड फीचर्स और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर हैं।

सेल में खास कार्ड डिस्काउंट्स और No Cost EMI ऑप्शंस के साथ ये अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। टेक लवर्स के लिए यह डील मिस करने लायक नहीं है।

40 हजार से कम में मिलेगा Galaxy S24Samsung

Galaxy S24, जिसे पिछले साल 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस सेल में 40 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध होगा। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन वैल्यू-फॉर-मनी डील है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए होगा, इसलिए जल्दी फैसला लेना जरूरी है।

Axis, ICICI और HDFC कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट छूट

Flipkart Big Billion Days 2025 में Axis, ICICI और HDFC बैंक कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और No Cost EMI ऑप्शंस मिलेंगे। Flipkart Plus मेंबर्स को 24 घंटे पहले सेल में एक्सेस मिलेगा, जो आपको भीड़ से पहले डील्स पकड़ने का मौका देगा। Paytm यूजर्स को भी फाइनल पेमेंट पर एक्स्ट्रा बचत मिलेगी।

भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हुई मारुति सुजुकी की Victoris!

0

New Delhi News: मारुति सुजुकी ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई मिड-साइज SUV, Victoris, लॉन्च कर दी है। यह SUV कंपनी की Arena डीलरशिप की फ्लैगशिप गाड़ी है और Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।

वयस्क और बच्चों की सुरक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ, Victoris मॉडर्न डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और पावरफुल पावरट्रेन के साथ मार्केट में धूम मचाने को तैयार है।

BNCAP में 5-स्टार रेटिंग: कितनी सुरक्षित है Victoris?

Maruti Suzuki Victoris ने BNCAP टेस्ट में वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 31.66/32 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 43/49 अंक हासिल किए हैं।

फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट: 15.66/16 अंक, ड्राइवर की छाती और घुटनों को छोड़कर सभी बॉडी पार्ट्स के लिए ‘Good’ प्रोटेक्शन।

1.साइड बैरियर टेस्ट: 16/16 अंक, सभी बॉडी पार्ट्स के लिए पूर्ण सुरक्षा।
2. चाइल्ड प्रोटेक्शन: डायनामिक टेस्ट में 24/24 और CRS इंस्टॉलेशन में 12/12 अंक।

Victoris में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX माउंट्स, और पैदल यात्री सुरक्षा स्टैंडर्ड हैं। यह मारुति की पहली SUV है जो लेवल 2 ADAS के साथ आती है, जिसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड ऑप्शंस

1.5L पेट्रोल इंजन: 103 hp, 139 Nm टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ। माइलेज: 21.18 km/l (MT), 21.06 km/l (AT)। AWD ऑप्शन ऑटोमेटिक वेरिएंट में उपलब्ध।

1.5L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड: 116 hp, e-CVT ट्रांसमिशन, 28.65 km/l का बेस्ट-इन-क्लास माइलेज।

CNG वेरिएंट: 87 hp, 121 Nm, 27.02 km/kg माइलेज। खास अंडरबॉडी CNG टैंक डिज़ाइन से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं।

मॉडर्न डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स

Victoris का डिज़ाइन मॉडर्न और बोल्ड है, जो Maruti की आने वाली e-Vitara SUV से प्रेरित है।

एक्सटीरियर: LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, 17-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटीना और जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट।

इंटीरियर: 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर Dolby Atmos ऑडियो, और Alexa इंटीग्रेशन।

केबिन में ब्लैक-एंड-आइवरी ड्यूल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स प्रीमियम फील देते हैं।

किन SUVs से होगा मुकाबला?

Victoris को मिड-साइज SUV सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जहां यह Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate और Tata Harrier जैसी गाड़ियों से टक्कर लेगी।

10 रंगों (2 नए: Eternal Blue और Mystic Green) और Raffin पैकेज के साथ कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस इसे और आकर्षक बनाते हैं।
कीमत: अनुमानित रेंज ₹9 लाख से ₹18 लाख (एक्स-शोरूम)। बुकिंग ₹11,000 से शुरू।

क्या Victoris बदलेगी मारुति की सेफ्टी इमेज?

पहले मारुति की कारें सेफ्टी के मामले में आलोचना झेलती थीं, लेकिन Victoris की 5-स्टार BNCAP रेटिंग और लेवल 2 ADAS इसे गेम-चेंजर बनाते हैं। यह SUV न केवल सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में आगे है, बल्कि ईको-फ्रेंडली हाइब्रिड और CNG ऑप्शंस के साथ पर्यावरण के प्रति सजग ग्राहकों को भी लुभाएगी।

TATA और Maruti की ये 15 पॉपुलर कारें अब होंगी सस्ती, देखें कितनी होगी बचत

0

New Delhi News: छोटी और मिडिल क्लास कारों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। GST काउंसिल का यह फैसला 22 सितंबर, 2025 से लागू होगा, यानी नवरात्रि के पहले दिन से ग्राहकों को सस्ती कारें खरीदने का मौका मिलेगा। इस बदलाव से Tata Motors और Maruti Suzuki की पॉपुलर कारों की कीमतों में हजारों रुपये की बचत होगी।

GST कटौती की शर्तें: कौन सी कारें होंगी सस्ती?

GST में छूट का लाभ लेने के लिए कारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

पेट्रोल और CNG कारें: इंजन 1200cc या उससे कम होना चाहिए।
डीजल और हाइब्रिड कारें: इंजन 1500cc या उससे कम।
कार की लंबाई: 4 मीटर या उससे कम।

इन शर्तों के आधार पर छोटी और मिडिल क्लास कारों की कीमतें कम होंगी, जिससे आम ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Tata Motors की कारों पर बंपर बचत

Tata Motors की पॉपुलर छोटी कारें जैसे Tiago, Punch, Tigor, Altroz और Nexon SUV इस GST कटौती के दायरे में हैं। इन कारों की कीमतों में भारी कमी आएगी…

Tata Tiago: करीब 50,000 रुपये तक की बचत।
Tata Punch और Nexon SUV: 60,000 से 80,000 रुपये तक की छूट।

यह कटौती ग्राहकों के लिए नवरात्रि और दीवाली सीजन में कार खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आएगी।

Maruti Suzuki की कारें भी होंगी सस्ती

Maruti Suzuki की छोटी कारें भी GST कटौती से फायदा उठाएंगी। Alto K10, S-Presso, Celerio, Eeco, WagonR, Ignis, Swift, Baleno, Dzire और Fronx जैसे मॉडल इस दायरे में आते हैं। इनकी कीमतों में होगी भारी बचत:

Alto K10: लगभग 42,000 रुपये की बचत।
Fronx: 75,000 रुपये तक की छूट।

Maruti की ये कारें छोटे इंजन और 4 मीटर से कम लंबाई के कारण GST छूट के लिए पूरी तरह फिट हैं।

ग्राहकों और ऑटो सेक्टर को होगा डबल फायदा

GST कटौती से न केवल कारें सस्ती होंगी, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा। Tata और Maruti Suzuki की पॉपुलर कारों की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ग्राहकों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा और कंपनियों को भी फायदा होगा।

क्या बिहार चुनाव से पहले BJP का ये मास्टरस्ट्रोक लाएगा रंग?

Bihar elections: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 के आम बजट और जीएसटी सुधारों के जरिए बिहार के लिए छप्पर फाड़ तोहफों की सौगात दी है। इन कदमों को बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उठाए गए कदमों के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह ‘फेस्टिवल ऑफर’ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को चुनावी फायदा दिलाएगा?

जीएसटी रिफॉर्म: बिहार के लिए छठ से पहले राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी सुधारों को देश के 140 करोड़ लोगों के लिए बताया, लेकिन विशेष रूप से बिहार को इसका लाभ छठ पूजा और दीपावली से पहले मिलने की बात पर जोर दिया। जीएसटी सुधारों में टैक्स स्लैब को सरल करने और रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स दरों में कटौती शामिल है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को भी कारोबारी सुगमता में लाभ होगा।

आज तक के एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या जीएसटी कटौती बिहार चुनाव के लिए BJP का मैनिफेस्टो है, तो निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह बिहार नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का मैनिफेस्टो है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार, बिहार को छठ और दीपावली से पहले “डबल धमाका” मिल रहा है।

दिल्ली की जीत से बिहार में उम्मीद

2014 में केंद्र में सत्ता में आने के बाद बीजेपी दिल्ली में शासन के लिए कई प्रयोग कर चुकी है। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स छूट की घोषणा ने बीजेपी को रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब बिहार में भी टैक्स छूट और जीएसटी सुधारों के जरिए वैसी ही रणनीति अपनाई जा रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा, “दिल्ली में टैक्स छूट का फायदा दिखा, और अब बिहार के लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं। जीएसटी सुधारों से न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में उपभोक्ता मांग बढ़ेगी।”

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी सुधारों में 12% और 28% स्लैब को हटाकर दो मुख्य स्लैब (5% और 18%) लागू करने की योजना से रोजमर्रा की वस्तुओं, इलेक्ट्रॉनिक्स, और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स कम होगा। इससे बिहार जैसे राज्यों में मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जो उपभोक्ता मांग को बढ़ावा दे सकती है।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि टैक्स छूट और जीएसटी सुधारों से राजस्व में कमी का जोखिम है, जिसे सरकार को अन्य स्रोतों से पूरा करना होगा।

बिहार चुनाव पर नजर

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आए इन सुधारों और बजट घोषणाओं ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी और NDA को उम्मीद है कि मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट परियोजनाएं, और जीएसटी राहत जैसे कदम मतदाताओं को लुभाएंगे। दूसरी ओर, विपक्ष इसे “चुनावी जुमला” करार दे रहा है।

क्या निर्मला सीतारमण का यह “फेस्टिवल ऑफर” बिहार में एनडीए को जीत दिलाएगा? यह सवाल अब बिहार की जनता के सामने है, और इसका जवाब आने वाले चुनाव में मिलेगा।

दो दिन बाद दिखेगा साल 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण, आसमान में चमकेगा ‘ब्लड मून’

The second full lunar eclipse of the year 2025: सितंबर 2025 में खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार मौका आने वाला है। साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण 7-8 सितंबर को लगेगा, जिस दौरान आसमान में लाल रंग का ‘ब्लड मून’ अपनी अद्भुत छटा बिखेरेगा।

यह चंद्रग्रहण लगभग 82 मिनट तक चलेगा और दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में भी मौसम अनुकूल होने पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में यह खगोलीय नजारा देखा जा सकेगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण क्या है और क्यों दिखता है ‘ब्लड मून’?

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, और चंद्रमा पृथ्वी की छाया (अम्ब्रा) में पूरी तरह ढक जाता है। इस दौरान चंद्रमा अंधेरे में गायब नहीं होता, बल्कि गहरे लाल या तांबे जैसे रंग में चमकता है।

इसकी वजह है रेली स्कैटरिंग (Rayleigh Scattering), जिसमें पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली और बैंगनी किरणों को छान देता है, और केवल लाल व नारंगी किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। यही कारण है कि चंद्रग्रहण के दौरान चांद ‘ब्लड मून’ के रूप में दिखाई देता है।

कब और कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?

यह पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को रात 8:58 बजे (IST) / 15:25 UTC से शुरू होगा और 8 सितंबर को सुबह 2:25 बजे (IST) / 20:55 UTC पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि, जब चांद पूरी तरह लाल दिखेगा, रात 11:00 बजे (IST) / 17:30 UTC से शुरू होकर सुबह 12:22 बजे (IST) / 18:52 UTC तक लगभग 82 मिनट तक रहेगी।

यह नजारा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह दृश्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। बादल या प्रदूषण न होने पर यह खगोलीय घटना साफ देखी जा सकेगी।

क्या है इस चंद्रग्रहण की खासियत?

यह चंद्रग्रहण उस समय होगा जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु (पेरिजी) से तीन दिन पहले होगा। इस वजह से चांद सामान्य से कुछ बड़ा और अधिक चमकदार दिखेगा।

माना जा रहा है कि यह हाल के वर्षों में सबसे लंबे और स्पष्ट चंद्रग्रहणों में से एक होगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण मार्च 2025 में हुआ था, जो मुख्य रूप से अमेरिका में दिखाई दिया था।

अगला चंद्रग्रहण कब?

सितंबर 2025 के बाद अगला पूर्ण चंद्रग्रहण मार्च 2026 में होगा, जो उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी एशिया में दिखाई देगा।

GST में बदलाव से हाई-परफॉर्मेंस शौकीनों की जेब पर बोझ, एंट्री-लेवल बाइक्स होगी सस्ती, प्रीमियम महंगी

0

New Delhi News: त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार ने टू-व्हीलर मार्केट के लिए बड़ा ऐलान किया है। नई GST दरों के तहत अब 350cc तक की बाइक्स पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है। यानी आम ग्राहकों के लिए छोटी और मिड-सेगमेंट की बाइक्स सस्ती हो जाएंगी।

वहीं, 350cc से बड़ी इंजन क्षमता वाली बाइक्स को लग्जरी श्रेणी में डालकर उन पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इस फैसले से जहां एंट्री-लेवल बाइक्स की बिक्री बढ़ सकती है, वहीं प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स के शौकीनों को ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

रॉयल एनफील्ड की छोटी बाइक्स सस्ती, बड़ी मॉडल्स पर बढ़ेगा टैक्स

रॉयल एनफील्ड के लिए यह बदलाव मिला-जुला असर लाएगा। कंपनी की हंटर 350, क्लासिक 350, मेट्योर 350 और बुलेट 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स अब सस्ती हो जाएंगी क्योंकि इन पर सिर्फ 18% GST लगेगा। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ हिमालयन 450, गुरिल्ला 450, स्क्रैम 440 और 650cc सीरीज (Interceptor, Continental GT, Super Meteor और Shotgun) पर अब 40% टैक्स लगेगा।

इससे इनकी कीमत बढ़ जाएगी और एडवेंचर-टूरर सेगमेंट में डिमांड थोड़ी धीमी पड़ सकती है।

बजाज और ट्रायम्फ की बाइक्स पर असर, वैल्यू-फॉर-मनी छवि प्रभावित

बजाज ऑटो की Dominar 400 और Pulsar NS400Z अब 40% टैक्स स्लैब में आ गई हैं। इसके अलावा, बजाज-ट्रायम्फ के साझेदारी वाले मॉडल जैसे Speed 400, Scrambler 400X और Thruxton 400 भी महंगे हो जाएंगे। अब तक ये मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में किफायती विकल्प माने जाते थे, लेकिन टैक्स बढ़ने से इनकी वैल्यू-फॉर-मनी वाली छवि पर असर पड़ सकता है।

कितनी कम होगी स्प्लेंडर प्लस की कीमत, त्योहारों में बढ़ेगी खरीदारी

सरकार के इस फैसले से त्योहारों के समय टू-व्हीलर की खरीदारी और तेज होगी। उदाहरण के लिए, देखते हैं कि नई जीएसटी दर लागू होने के बाद हीरो स्प्लेंडर प्लस कितनी सस्ती हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,426 रुपये है। अगर इस पर GST में लगभग 10% की कटौती होती है तो कीमत करीब 7,900 रुपये कम हो सकती है। इससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा।

हालांकि बाइक खरीदते समय एक्स-शोरूम कीमत के अलावा और भी चार्ज जुड़ते हैं। इसमें 6,654 रुपये का आरटीओ शुल्क, 6,685 रुपये का इंश्योरेंस प्रीमियम और लगभग 950 रुपये के अन्य चार्ज शामिल हैं।

इन सबको जोड़ने पर दिल्ली में स्प्लेंडर प्लस की ऑन-रोड कीमत अभी करीब 93,715 रुपये होती है। अगर टैक्स में कमी का असर पूरी तरह दिखा, तो आने वाले समय में यह बाइक पहले से काफी ज्यादा किफायती हो सकती है।

KTM की पूरी रेंज होगी महंगी, फेस्टिव सीजन में बिक्री पर दबाव

KTM भारत में अपने स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक्स के लिए मशहूर है, लेकिन नई GST दरों से इसकी पूरी रेंज पर असर पड़ेगा। Duke सीरीज, RC सीरीज और Adventure सीरीज की ज्यादातर बाइक्स 350cc से ऊपर हैं, जिन पर अब 40% टैक्स लगेगा। इसका मतलब है कि फेस्टिव सीजन में KTM बाइक्स की कीमतें बढ़ेंगी और उनकी बिक्री पर दबाव आ सकता है।
अगर आप 350cc से कम इंजन वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, जैसे Royal Enfield Hunter या Classic, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि अब ये बाइक्स पहले से सस्ती होंगी।

लेकिन अगर आपका सपना Himalayan 450, Bajaj Dominar 400 या KTM Adventure जैसी मिड और हाई-रेंज बाइक खरीदने का है, तो अब आपको ज्यादा बजट रखना होगा। सरकार का ये फैसला एक तरफ जहां आम ग्राहकों को फायदा देगा, वहीं प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों की जेब पर भारी पड़ेगा।