Home Blog Page 23

GST में बड़ा बदलाव, चार स्लैब घटकर दो हुए, 22 सितंबर से लागू ; राज्यों को राजस्व नुकसान की चिंता

0

New Delhi News: देश की इकोनॉमी को रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने GST में बड़ा बदलाव किया है। पहले GST 1.0 में चार स्लैब रखे गए थे, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ दो स्लैब कर दिया गया है। यह नया ढांचा 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। हालांकि, इस बदलाव को लेकर राज्य सरकारों ने अपने राजस्व नुकसान की चिंता जाहिर की है।

सरकार के अनुमान के मुताबिक, 2023-24 के उपभोग पैटर्न के आधार पर सालाना करीब 48,000 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी को दिए बयान में कहा कि इतना बोझ केंद्र सरकार को उठाना पड़ सकता है।

नुकसान पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म्स? डिमांड बढ़ने से घाटा कम होने की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि वास्तविक नुकसान इतना बड़ा नहीं होगा, क्योंकि जीएसटी सुधार से डिमांड में इजाफा हो सकता है। जैफरीज के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में यह घाटा घटकर 22,000 से 24,000 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। फर्म का तर्क है कि टैक्स कटौती से महंगाई कम हो सकती है और ऐसे में रिजर्व बैंक 25 से 50 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

ब्रेनस्टीन के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सरकार पूंजीगत खर्च में कोई कटौती नहीं करती है तो यह घाटा केंद्रीय बजट का करीब 20 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा सकता है। लेकिन यदि पूंजीगत खर्चों में 5 प्रतिशत की कटौती की जाती है तो यह असर घटकर केवल 5 बेसिस प्वाइंट रह जाएगा।

बाजार पर असर: बॉण्ड और शेयर मार्केट पर सीमित प्रभाव, ICRA ने किया स्वागत

UTI AMC के अनुसार, बॉण्ड मार्केट और शेयर बाजार पर इस बदलाव का असर सीमित रहेगा। वहीं ICRA ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिकी हाई टैरिफ के दबाव से जूझ रहे उद्योगों के लिए यह सुधार सकारात्मक साबित होगा और बाजार की धारणा को मजबूत करेगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S24 Ultra: Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra लॉन्च के वक्त अपनी प्रीमियम कीमत और दमदार फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में रहा था। इसमें कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक सबकुछ टॉप-क्लास दिया गया है और यही कारण है कि यह फोन आज भी मार्केट में मजबूत दावेदार बना हुआ है। लेकिन अब इस स्मार्टफोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है कि इसे नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

Flipkart पर Galaxy S24 Ultra की नई कीमत

फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) अब केवल 79,990 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इसकी असली कीमत 1,29,990 रुपये थी। यानी आपको पूरे 50,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड है तो आप अतिरिक्त 4,000 रुपये कैशबैक भी पा सकते हैं। यानी, यह फ्लैगशिप फोन लगभग 76,000 रुपये में मिल सकता है जो इसके फीचर्स को देखते हुए एक बेस्ट डील कही जा सकती है।

जानें Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, हाई-एंड डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में 6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X पैनल दिया हुआ है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Armor + DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया हुआ है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरा सेटअप: 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड कैमरा, दमदार बैटरी
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया हुआ है जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया हुआ है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है जो 45W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

iPhone 16e पर मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट, Vijay Sales पर बड़ा ऑफर

Vijay Sales ने iPhone 16e पर बड़ा ऑफर पेश किया है जिसके तहत इसकी कीमत ऑनलाइन 10,000 रुपये से ज्यादा घट गई है। यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए शानदार मौका है जो पुराने iPhone को रिप्लेस करना चाहते हैं या पहली बार iPhone का अनुभव लेना चाहते हैं।

भारत में iPhone 16e को इस साल फरवरी में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Vijay Sales की वेबसाइट पर इसका दाम अब घटकर 52,490 रुपये हो गया है। यानी आपको सीधे 7,410 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा आपको कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।

रांची को मिलेगी चौथी वंदेभारत एक्सप्रेस, पहली बार स्लीपर क्लास वाली ट्रेन का तोहफा

0

Jharkhand News: रांची को जल्द ही चौथी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। खास बात यह है कि रांची रेलमंडल को पहली बार स्लीपर क्लास वाली वंदेभारत एक्सप्रेस मिलेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे के उपमुख्य परिवहन प्रबंधक विशेष के एसके बनर्जी ने इसकी पुष्टि की है।

हटिया से पुरी के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस स्लीपर को सप्ताह में एक दिन चलाने की योजना है। नया प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा गया है, जिसमें ट्रेन की नई समय-सारणी का भी उल्लेख किया गया है।

रविवार रात हटिया से रवाना, सोमवार सुबह पुरी पहुंचेगी; रिटर्न यात्रा का भी शेड्यूल तय

खबरों के मुताबिक, प्रत्येक रविवार की रात 8 बजे हटिया से ट्रेन रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं, प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:15 बजे पुरी से हटिया के लिए ट्रेन रवाना होगी और रात 10:45 बजे हटिया पहुंचेगी। हालांकि, यह ट्रेन कब से शुरू होगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वर्तमान में तीन चेयरकार वंदेभारत एक्सप्रेस संचालित, स्लीपर क्लास से बढ़ेगी सुविधा

ज्ञात हो कि फिलहाल रांची से तीन चेयरकार वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं। इनमें हावड़ा-रांची-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस, पटना-रांची-पटना वंदेभारत और रांची-वाराणसी-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल हैं। स्लीपर क्लास वाली नई ट्रेन से यात्रियों को रात भर की यात्रा में अधिक आराम मिलेगा।

लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े मयंक सिंह ने किए कई राजफाश, गैंगस्टर अमन साव के गिरोह को पाकिस्तान से आते थे हथियार, हवाला से पहुंचते थे पैसे

Jharkhand News: झारखंड ATS ने गैंगस्टर अमन साव के गिरोह के हथियार सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला है कि अमन साव के गिरोह के पास पाकिस्तान से हथियार आते थे। इसके बदले हवाला के जरिए पाकिस्तान के हथियार डीलरों तक पैसे पहुंचाए जाते थे।

गौरतलब है कि अमन साव और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच की कड़ी रहे गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाए जाने के बाद ATS ने रिमांड पर लिया है। मयंक ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह लॉरेंस और अमन गैंग को हथियार मुहैया कराता था।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते थे हथियार और ड्रग्स, सड़क मार्ग से पहुंचते थे झारखंड

मयंक सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियार और ड्रग्स गिराए जाते थे। पंजाब के हथियार तस्कर इन हथियारों को सड़क मार्ग से झारखंड भेजते थे। मयंक ने यूरोप, मलेशिया और थाईलैंड में बैठे लॉरेंस गैंग के कई गुर्गों के नाम भी उजागर किए हैं। एटीएस की जांच से इस पूरी कड़ी का खुलासा हुआ है।

रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग में इस्तेमाल हुआ पाकिस्तानी हथियार, 15 हथियारों का कंसाइनमेंट आया था

ATS जांच में सामने आया कि रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुई फायरिंग में पाकिस्तान से आए हथियार का इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तान से 15 हथियारों का एक कंसाइनमेंट आया था, उसी में से एक हथियार से अमन साव के गुर्गों ने विपिन पर गोली चलाई थी। जांच जारी है और आगे कई और खुलासे होने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला!, शिक्षकों को सेवा में बने रहने या पदोन्नति के लिए TET पास करना अनिवार्य

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने या पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) लागू होने से पहले नियुक्त ऐसे शिक्षकों, जिनकी नौकरी पांच वर्ष से अधिक बची है, को दो वर्ष के भीतर TET पास करनी होगी।

यदि वे तय समय सीमा में TET पास करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या उन्हें जबरन सेवानिवृत्त किया जा सकता है।

पांच वर्ष से कम सेवा बची हो तो TET जरूरी नहीं, लेकिन पदोन्नति पर रोक

पीठ ने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिक्षकों की नौकरी पांच वर्ष से कम बची है, उन्हें TET पास करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इस अवधि में उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और मनमोहन की पीठ ने अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र सरकार सहित कई अन्य की ओर से दाखिल 87 अपीलों पर यह फैसला सुनाया।

2014 के प्रमाटी फैसले पर उठाए सवाल, सात जजों की बेंच गठित करने का आग्रह

पीठ ने वर्ष 2014 में पांच जजों की संविधान पीठ द्वारा ‘प्रमाटी एजुकेशनल एंड कल्चरल ट्रस्ट’ मामले में पारित उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि RTE Act 2009 अल्पसंख्यक स्कूलों, चाहे वे सहायता प्राप्त हों या गैर-सहायता प्राप्त, पर लागू नहीं है।

पीठ ने इस मामले को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के समक्ष भेजते हुए इन मुद्दों की पड़ताल के लिए सात जजों की संविधान पीठ गठित करने का आग्रह किया है।

ED ने पूर्व दारोगा मीरा सिंह के खिलाफ दायर की चार्जशीट

0

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रांची के तुपुदाना OP की पूर्व प्रभारी मीरा सिंह के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की। इसमें रिश्वत की रकम को उनके पति के खाते में जमा कराने और करीबी कारोबारी मोहित नाथ शाहदेव के साथ मिलकर मैनेज करने का जिक्र किया गया है। ED ने इस मामले को रिश्वत की रकम की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा पाया है।

ACB केस पर आधारित ECIR, मार्च में की गई थी छापेमारी

ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज रिश्वत मामले के आधार पर मीरा सिंह के खिलाफ पहले ECIR दर्ज की थी। साथ ही 21 मार्च 2024 को मीरा सिंह, लाल मोहित नाथ शाहदेव समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ED के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी आयकर विभाग और राज्य सरकार से पीएमएलए की संबंधित धाराओं के तहत जल्द सूचना साझा करेगी, ताकि अन्य एजेंसियां कानून के मुताबिक कार्रवाई कर सकें।

खूंटी घूसखोरी मामले के बाद रांची में हुई पोस्टिंग

गौरतलब है कि खूंटी में घूसखोरी मामले में जमानत मिलने के बाद मीरा सिंह की पोस्टिंग रांची में की गई थी। तबादले के कुछ घंटों बाद ही उन्हें तुपुदाना OP का प्रभारी बना दिया गया था। छापेमारी के समय वे इसी पद पर तैनात थीं, लेकिन उसके बाद प्रशासनिक आधार पर उन्हें हटा दिया गया। ED की जांच में सामने आया है कि तुपुदाना में रहते हुए मीरा सिंह ने रांची में अवैध बालू कारोबार को संरक्षण प्रदान किया था।

पूछताछ में नहीं दे पाईं स्पष्ट जवाब, मोहित नाथ के यहां मिला 12 लाख कैश

ED की जांच में पाया गया कि मीरा सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके पति का ग्रोसरी का कारोबार है, लेकिन आरोपी रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। वहीं, उनके करीबी मोहित नाथ शाहदेव के यहां छापेमारी में 12 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ था। ED ने कोर्ट को बताया कि मोहित नाथ ने इस रकम को मिठाई कारोबार से हुई आमदनी का हिस्सा बताया, लेकिन इससे जुड़े कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सके। ऐसे में साफ है कि मीरा सिंह रिश्वत की रकम को पति और मोहित नाथ के जरिए खपा रही थीं।