रांची में लॉ छात्र निकला चरस तस्कर, स्पीड पोस्ट से मंगवाता था ड्रग्स

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पंडरा OP क्षेत्र के जतरा मैदान से पकड़ा गया आरोपी वेदांत नाथ शाहदेव रातू रोड इंद्रपुरी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में वकालत का छात्र है और शहर में चरस की सप्लाई करता था।

स्पीड पोस्ट से मंगवाता था ड्रग्स

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के जरिए मादक पदार्थ मंगवाता था। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग इलाकों में ऊंची कीमत पर इसकी बिक्री करता था।

कई नाम आए सामने

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चरस भेजने वाले और खरीदने वाले लोगों के नाम और पते भी बताए हैं। पुलिस इनकी सत्यापन प्रक्रिया में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार रांची SSP राकेश रंजन को मादक पदार्थ तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार रात जतरा मैदान में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

10.92 ग्राम चरस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.92 ग्राम चरस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Hot this week

Topics

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, तीन दिन तक आंधी-तूफान का खतरा

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने खतरनाक रूप ले...

धनबाद में खदान से BCCL कर्मी का शव बरामद, हत्या की आशंका

BCCL Worker Death : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img