JPSC ने निकाली बैकलॉग पदों पर भर्ती, 52 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

JPSC Jobs: Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने सिविल सेवा के बैकलॉग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करते हुए 52 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 और 2023 के तहत इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है।

45 पदों के लिए आवेदन तिथि

सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत 45 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 6 अप्रैल तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
इस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी।

7 पदों के लिए अलग प्रक्रिया

वहीं सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत सात पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से 9 अप्रैल तक चलेगी।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकेंगे और प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।

किन पदों पर होगी नियुक्ति

45 पदों में उपसहार्ता के 36, सहायक निबंधक के 2 और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 के 7 पद शामिल हैं। जबकि सात पदों के लिए राज्य कर पदाधिकारी (State Tax Officer) के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती लंबे समय से खाली पड़े बैकलॉग पदों को भरने के लिए की जा रही है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, आरोपी कोर्ट में पेश

Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img