प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर

Ranchi : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार तड़के रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी मारे गए, जबकि कुछ अन्य जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी मारे गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान गिरोह के सदस्य विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी। इसके अलावा भागने की कोशिश कर रहा अफजल उर्फ अमन भी जख्मी हो गया और गिरने के कारण उसका पैर टूट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है और अन्य अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की गिरफ्तारी तक यह अभियान जारी रहेगा।

रंगदारी और फायरिंग के कई मामलों में नाम

गौरतलब है कि प्रिंस खान का नाम हाल के दिनों में कई आपराधिक मामलों में सामने आया है। उसने अलबर्ट एक्का चौक स्थित जय हिंद फार्मा के दुकानदार से करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके अलावा हजारीबाग में एक सोना-चांदी की दुकान के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

Hot this week

13 साल से कोमा में थे हरीश राणा, इच्छामृत्यु से पहले का Video वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हरीश...

दुमका मेडिकल कॉलेज समेत 7 मेडिकल कॉलेज पर NMC का 1-1 करोड़ जुर्माना

Dumka : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को...

Topics

13 साल से कोमा में थे हरीश राणा, इच्छामृत्यु से पहले का Video वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हरीश...

दुमका मेडिकल कॉलेज समेत 7 मेडिकल कॉलेज पर NMC का 1-1 करोड़ जुर्माना

Dumka : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 40 लाख बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img