Palamu illegal spirit seizure : झारखंड के पलामू जिले में अवैध शराब और स्पिरिट के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छतरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट जब्त की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार Police को रविवार सुबह गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वैन अवैध स्पिरिट लेकर छतरपुर-जपला मार्ग से बिहार की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पिकअप के साथ चल रही एक स्विफ्ट कार का चालक पुलिस को देखकर भाग निकला, लेकिन पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर Pickup से 24 डिब्बों में करीब 840 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद हुई। वाहन में सवार लोग इसके वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि Spirit को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 11 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले अमन कुमार (18), शंकर दयाल (24), पियूष सिंह (27), प्रिंस कुमार (19), अमन कुमार (22) और विकास कुमार (24) के रूप में हुई है।
इस संबंध में छतरपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब (Illicit Liquor) के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

