रांची में नशे के खिलाफ सख्त अभियान, पुलिस ने बनाई नई रणनीति

Ranchi Police anti drug Drive : झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ते नशे के कारोबार और अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसी क्रम में रविवार को एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा मुक्ति अभियान को तेज करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

SSP ने कहा कि अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में कई थानों की पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी। साथ ही नगर, ग्रामीण और यातायात SP रोजाना अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बैठक में पुलिस को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। शहर में सक्रिय drugs network की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशे के हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां लगातार छापेमारी होगी।

इसके अलावा, जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि वे दोबारा किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं, तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के मंदिरों, पार्कों, खेल मैदानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। इन जगहों पर नशा करने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस को यह भी कहा गया है कि पुराने अपराधियों और NDPS एक्ट से जुड़े दोषियों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ CCA के तहत कार्रवाई करें।

महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से शहर में अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

Hot this week

कोल्हापुर में 521 चावल के व्यंजन बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Kolhapur World Record : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक...

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर सियासत गरम, BJP ने जताई कड़ी नाराजगी

Jharkhand politics : झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img