Ranchi Blood Donation Camp : मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को Ratu Road स्थित श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
इस दौरान कई लोगों ने पहली बार रक्तदान (Blood Donation) किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती, बल्कि इससे खुशी और संतोष का अनुभव होता है।
मंच के अध्यक्ष Vikas Aggarwal ने कहा कि रक्तदान महादान (Blood Donation great Donation) है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। वहीं, सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि मंच हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहता है और आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।
शिविर के सफल आयोजन में रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल और सह-संयोजक निशांत मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम ने चिकित्सा व्यवस्था संभाली।

