Ranchi Health Camp: झारखंड की महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज यानी बुधवार को रांची के Zap -01 परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर IPSOWA की ओर से आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन DGP तदाशा मिश्र और ADG प्रिया दुबे ने किया। इस मौके पर अधिकारियों ने इस पहल को महिला पुलिसकर्मियों के लिए काफी जरूरी बताया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में महिला जवानों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी था।
महिलाओं के लिए खास जांच की व्यवस्था
शिविर में स्त्री रोग और Cancer से जुड़ी जांच की विशेष सुविधा दी गई। इसमें Cervical Cancer और स्तन कैंसर की जांच के साथ Pap smear test की जानकारी भी दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जांच कराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
बच्चों के लिए भी मिला परामर्श
महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य सलाह दी गई। डॉक्टरों ने Autism, epilepsy, Down syndrome और स्पीच से जुड़ी समस्याओं पर अभिभावकों को जानकारी दी और समय पर इलाज कराने की सलाह दी।
जागरूकता पर भी दिया गया जोर
शिविर के दौरान स्वच्छता, खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। महिला जवानों को बताया गया कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद नियमित जांच और संतुलित आहार जरूरी है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘Doctors Talk’ सत्र रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने आसान भाषा में बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीके बताए।

