Sardar Patel 150th Anniversary : रांची के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल स्मृति समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में संतोष कुमार गंगवार, आदित्य साहू, सी. पी. सिंह और रोशनी खलखो सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने ‘लौह पुरुष’ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। बच्चों में सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान को जानने को लेकर खास उत्साह देखा गया।
सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। वर्ष 2026 में उनकी 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उनके विचारों और National Unity के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज भी सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की एकता में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है।
वहीं, विधायक CP सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

