RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

IPL Rajasthan Royals Vs Chennai Super King: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला बारसापारा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 127 रन ही बना सकी। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 13वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

राजस्थान की धमाकेदार बल्लेबाजी

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की। वैभव ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया और 15 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। वैभव सूर्यवंशी 17 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। जब वैभव आउट हुए तब राजस्थान का स्कोर 75 रन था।
इसके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए और 18 रन बनाए। 9वें ओवर में अंशुल कंबोज ने उनका विकेट लिया।
इसके बाद कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने पारी संभाली और 13वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

चेन्नई की खराब शुरुआत, 127 रन पर सिमटी टीम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे, लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गए।संजू सैमसन 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बने। इसके बाद अगले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे ओवर में बर्गर ने आयुष म्हात्रे को भी आउट कर दिया, जो खाता भी नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉर्ट भी 2 रन बनाकर आउट हो गए।

सरफराज और ओवरटन ने संभाली पारी

इसके बाद सरफराज खान ने 17 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया। उसी ओवर में शिवम दुबे भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। आखिर में जेमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेलकर चेन्नई का स्कोर 127 रन तक पहुंचाया।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

पेयजल योजना घोटाला : ED ने दाखिल की पहली चार्जशीट, तीन आरोपी नामजद

Drinking Water Scheme Scam: पेयजल आपूर्ति योजनाओं में हुए...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img