गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप वैन हादसे का शिकार, बिजली पोल और पेड़ से टकराई

Giridih : शहर के मोहलीचुवाँ स्थित एसपी आवास के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बिजली का पोल टूट गया और पेड़ भी उखड़ गया।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया।

वार्ड पार्षद मुन्ना रजवार ने बताया कि इस इलाके में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि पिकअप वैन की रफ्तार काफी तेज थी। अगर वाहन पेड़ और पोल से नहीं टकराता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से इलाके में स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

Also Read : अनधिकृत अनुपस्थिति पर HC का अहम फैसला, बिना जानबूझकर गलती साबित हुए बर्खास्तगी नहीं

Hot this week

सम्राट चौधरी होंगे अगले सीएम, विधायक दल ने लगाई मुहर

Patna : बिहार की राजनीति में चल रही हलचल...

RU की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय (RU) की कुलपति प्रो. सरोज...

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में हीट वेव की आशंका

Ranchi : झारखंड में गर्मी अब धीरे-धीरे तेज होती...

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, कई लोग घायल

Giridih : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के घोरनजो...

Topics

RU की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय (RU) की कुलपति प्रो. सरोज...

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में हीट वेव की आशंका

Ranchi : झारखंड में गर्मी अब धीरे-धीरे तेज होती...

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Patna : बिहार की राजनीति में आज यानी मंगलवार...

पलामू में अगरबत्ती से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img